देश

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर आया RJD नेता तेजस्वी यादव का बयान, बोले- FIR से डर नहीं...

Tejashwi Yadav: मोदी पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर के बाद राजद नेता ने शनिवार को पुष्टि की कि वह किसी भी एफआईआर से डरते नहीं हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि एफआईआर से कौन डरता है? जुमला शब्द कहना भी अपराध हो गया है।

Image

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा FIR से डर नहीं (ANI)

Photo : ANI

Tejashwi Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर के बाद राजद नेता ने शनिवार को पुष्टि की कि वह किसी भी एफआईआर से डरते नहीं हैं। उन्होंने पूछा कि क्या जुमला शब्द कहना अपराध हो गया है और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सच्चाई से डर रही है। कटिहार में पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा कि एफआईआर से कौन डरता है? जुमला शब्द कहना भी अपराध हो गया है... वे सच से डरते हैं... हम किसी एफआईआर से नहीं डरते और हम सच बोलते हैं।

बीएनएस की कई धाराओं में दर्ज हुई FIR

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट और मानहानिकारक सामग्री को लेकर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से बीजेपी विधायक मिलिंद रामजी नरोटे ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196(1)(ए)(बी), 356(2)(3), 352, 353(2) के तहत गढ़चिरौली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर की प्रति के अनुसार , कथित आपत्तिजनक पोस्ट शुक्रवार को बिहार के गया जी जिले में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के खिलाफ किए गए थे, जहां उन्होंने राज्य के लिए 13000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने दो रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई - गया और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस, जो आधुनिक सुविधाओं, आराम और सुरक्षा के साथ यात्री सुविधा को बढ़ाएगी, और वैशाली और कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन, जो क्षेत्र के प्रमुख बौद्ध स्थलों पर पर्यटन और धार्मिक यात्रा को बढ़ावा देगी।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने गया जी में एक रैली के दौरान भ्रष्ट विपक्ष पर हमला बोला और राज्य में राजद और कांग्रेस की पिछली सरकारों के शासन की आलोचना की। प्रधानमंत्री ने बिहार में राजद के शासन को अंधकार का युग करार दिया। लालटेन (RJD) के राज में यहां की हालत याद कीजिए। यह क्षेत्र लाल आतंक के चंगुल में था। गया जी जैसे शहर लालटेन (राजद) के राज में अंधेरे में थे... उन्होंने पूरे राज्य को अंधेरे में धकेल दिया था। न शिक्षा थी, न रोजगार। कितनी पीढ़ियां पलायन को मजबूर थीं। राजद बिहार के लोगों को केवल अपना वोट बैंक समझता है। उन्हें उनके जीवन, दुखों या सम्मान से कोई लेना-देना नहीं है। गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर और नवंबर के बीच होने की उम्मीद है; हालांकि, अभी तक चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article