देश

RJD में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! जिला से पंचायत तक सभी इकाइयां भंग, नए सिरे से होगा संगठन का गठन

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया है। इनमें जिला, प्रखंड और पंचायत समितियों के अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों की इकाइयां भी शामिल हैं।

Image

तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार में अपनी सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया है। इनमें जिला, प्रखंड और पंचायत समितियों के अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों की इकाइयां भी शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।राजद की बिहार इकाई के अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बृहस्पतिवार देर शाम यह बयान जारी किया।

राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं

हाल में संपन्न हुए बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद राजद का यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उपचुनाव में राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं।बयान में कहा गया, 'राजद (बिहार) की सभी स्तरों पर मौजूद संगठनात्मक इकाइयां - जिनमें जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की इकाइयां तथा सभी प्रकोष्ठों और अन्य संबद्ध संगठनों से जुड़ी इकाइयां शामिल हैं, तत्काल प्रभाव से भंग की जाती हैं।'

सभी स्तरों पर संगठन समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी

इसमें कहा गया है कि राज्यभर में सभी स्तरों पर संगठन समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।हाल में राजद के दो नेताओं -भाई वीरेंद्र और शक्ति सिंह यादव- के बीच बयानबाजी तेज हो गई थी। दोनों ने बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद पार्टी संगठन को कमजोर करने के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया था।

यह फैसला पार्टी संगठन को पहले से और अधिक मजबूत बनाने के लिए

राजद की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग किए जाने पर विधायक भाई वीरेंद्र ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि यह फैसला पार्टी संगठन को पहले से और अधिक मजबूत बनाने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी में केवल समर्पित और सक्षम कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने यह दावा भी किया कि आने वाले दिनों में बिहार में राजद की सरकार बनेगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article