शहर

बांकीपुर से जीते प्रशांत किशोर, 19324 वोटों के अंतर से भेद दिया बीजेपी का अभेद्य किला; नितिन नवीन का था गढ़

बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट (Bankipur By Election Result): बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर जीत गए हैं। प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को हरा दिया है।

Image

बांकीपुर उपचुनाव लाइव रिजल्ट, प्रशांत किशोर जीते या हारे?

बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट लाइव Bankipur By Election Result Live: प्रशांत किशोर अपनी पहली चुनावी लड़ाई बांकीपुर सीट से जीत गए हैं। बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ने बीजेपी के अभेद्द किले को भेदते हुए लगभग 19324 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। यह सीट 1990 से बीजेपी के लिए अपराजेय रही थी, जिसे अब जनसुराज ने पराजय में बदल दिया है।

ऐसे रहे नतीजे

निर्वाचन आयोग के परिणामों के अनुसार, सभी 31 में से 31 दौरों की मतगणना पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को 64,151 मत मिले, जबकि भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 44,827 मत प्राप्त हुए। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 14,273 मत हासिल करके तीसरे स्थान पर रहीं।

अन्य उम्मीदवारों में प्रगतिशील जनता पार्टी के मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव को 973, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तनवीर आलम को 864, भारतीय आम आवाम पार्टी के प्रदीप कुमार को 781, भारतीय जवान किसान पार्टी के बैजनाथ प्रसाद को 383, निर्दलीय अनिल दास को 311 और निर्दलीय सिकंदर कुमार को 264 मत मिले।

सभी राउंड में आगे रहे प्रशांत किशोर

बांकीपुर सीट पर जनसुराज के प्रशांत किशोर, बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी की रेखा गुप्ता समेत कुल 25 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होना था। मतों की गिनती पटना स्थित एएन कॉलेज मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुई। पहले ही राउंड से प्रशांत किशोर ने जो बढ़त बनाई, वो बरकरार रखी और बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को किसी भी राउंड में आगे निकलने नहीं दिया।

  • (5:30 PM) 31वें राउंड में प्रशांत किशोर 18953 वोटों से आगे
  • (4:53 PM) 28वें राउंड में प्रशांत किशोर 19419 वोटों से आगे
  • (4:50 PM) 27वें राउंड में प्रशांत की निर्णायक बढ़त, 16887 वोटों से आगे
  • (4:20 PM) 26वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 15864 वोटोंं से आगे
  • (04:05 PM) 25वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 14953 वोटोंं से आगे
  • (3:55 PM) 24वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 13868 वोटोंं से आगे
  • (3:43 PM) 23वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 13269 वोटोंं से आगे
  • (3:25 PM) 22वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 12809 वोटोंं से आगे
  • (3:15 PM) 21वें राउंड में भी पिछड़े बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा
  • (3:05 PM)20वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 11621 वोटोंं से आगे
  • (2:45 PM) 19वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर, नीरज कुमार सिन्हा से आगे
  • (2:20 PM) 18वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 10436 वोटोंं से आगे
  • (2:20 PM) 17वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 9581 वोटों से आगे, बीजेपी हार की ओर
  • (2:03 PM) 16वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 8966 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • (2:03 PM)15वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 8202 वोटोंं से आगे चल रहे हैं।
  • (1:40 PM) 14वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 7781 वोटोंं से आगे चल रहे हैं।
  • (01:30 PM) 13वें राउंड में प्रशांत किशोर की बढ़त बढ़कर 7119 हो गई है
  • (01:20 PM) 12वें राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं
  • (01:00 PM) 11वें राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे, प्रशांत किशोर 6419 वोटों से आगे
  • (12:50 PM) 10वें राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे
  • (12:45 PM) नौवें राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे
  • (12: 35 PM)आठवें राउंड के बाद बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा 4556 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
  • (12: 25 AM) आठवें राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं।
  • (12:10 PM) सातवें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 3811 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • (12:05 PM) सातवें राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं।
  • (12:00 PM) छठे राउंड में प्रशांत किशोर 3451 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • (11:50 AM) छठे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं
  • (11:45 AM) पांचवे राउंड के बाद प्रशांत किशोर 2319 वोटों से आगे
  • (11:30 AM) पांचवे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे
  • (11:10 AM) चौथे राउंड के बाद प्रशांत किशोर 1145 वोटों से आगे
  • (11:00 AM) चौथे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे, बीजेपी के नीरज सिन्हा को मिल 5124 वोट
  • (10:50 AM) तीसरे राउंड में बीजेपी दूसरे और राजद तीसरे नंबर पर
  • (10:40 AM) तीसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे, 1162 वोटों से आगे चल रहे प्रशांत किशोर
  • (10:30 AM) दूसरे राउंड के बाद प्रशांत किशोर को कुल 3795 वोट
  • (10:20 AM) प्रशांत किशोर 1161 वोटों से आगे
  • (10:10 AM) दूसरे राउंड में राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 159 वोट
  • (10:00 AM) दूसरे राउंड में भी राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता तीसरे नंबर पर
  • (9:50) दूसरे राउंड में बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को 1211 वोट मिले हैं।
  • (9:40 AM) दूसरे राउंड में प्रशांत किशोर के हिस्से में 1570 वोट आया है।
  • (9:35 AM) दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे।
  • (9:30 AM) लालू यादव की पार्टी राजद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 505 वोट मिले हैं।
  • (9:15 AM) प्रशांत किशोर 797 वोटों से आगे, बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को 1363 वोट मिले हैं।
  • (9:00 AM) मिली जानकारी के अनुसार अभी तक जनसुराज रे प्रशांत किशोर को 2,225 वोट मिले हैं।
  • (8:55 AM) प्रशांत किशोर आगे, बीजेपी दूसरे और राजद तीसरे नंबर, दूसरे राउंड की गिनती शुरू
  • (8:50 AM) बांकीपुर सीट पर मतगणना के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे सोनपुर के हरिहर नाथ मंदिर, सावन की पहली सोमवारी पर तेजस्वी ने सोनपुर के हरिहर नाथ मंदिर पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया।
  • (8:40 AM) पहले हो रही है पोस्टल बैलेट की गिनती, फिर होगी EVM के वोटों की गिनती
  • (8:30 AM) कुछ देर में आएगा बांकीपुर सीट का पहला रूझान हैं।
  • (8:10 AM) बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
  • (8 AM) सुबह आठ बजे मतगणनाशुरू हो गई है।
  • (7:50 AM) तीस जुलाई को हुए मतदान में 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले विधानसभा चुनाव के 41.45 प्रतिशत मतदान की तुलना में सात प्रतिशत कम रहा।
  • (7:40 AM) इस बार चुनाव मैदान में कुल 26 उम्मीदवार हैं।
  • (7:30 AM) राजद ने उपचुनाव में एक बार फिर रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।
  • (7:20 AM) प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट से अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं।
  • (7:10 AM) बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से चुनावी मैदान में उतारा है।
  • 1995 से बांकीपुर जीतती रही है बीजेपी

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के कारण खाली हुई इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर और कांग्रेस समर्थित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता के बीच मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा के लिए 1995 से अजेय रही इस सीट पर, जिसे पहले पटना पश्चिम के नाम से जाना जाता था, प्रशांत किशोर भाजपा के सामने प्रमुख चुनौती बनकर उभरे हैं। हालांकि, इस उपचुनाव में राजद की रेखा गुप्ता सहित कुल 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। रेखा गुप्ता पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन से 50 हजार से अधिक मतों से पराजित हुई थीं।

    32 राउंड में गिनती हुई पूरी

    सहायक निर्वाचन पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए विस्तृत व्यवस्था की गई है। मतगणना हॉल में कुल 16 टेबल बनाए गए थे। प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन मतगणना कर्मी तैनात थे। ईवीएम के मतों की गिनती कुल 32 राउंड में पूरी हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्रों) की गिनती की गई।

    Shishupal Kumar
    शिशुपाल कुमारauthor

    शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article