शहर

'बिहार में अपराधियों को संरक्षण और छात्रों पर AK-47 से गोलियां', तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला, दी आंदोलन की चेतावनी

Samrat Choudhary Bihar Police Goonda Raj: तेजस्वी ने आरोप लगाया कि अधिकारों की मांग कर रहे युवाओं पर न केवल लाठीचार्ज किया गया, निहत्थे छात्रों और आम लोगों पर एके-47 से सीधे सीने में गोलियां दागी गईं।

Image

'बिहार में अपराधियों को संरक्षण और छात्रों पर AK-47 से गोलियां', तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला, दी आंदोलन की चेतावनी

Tejashwi Yadav Press Conference Patna: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए (NDA) सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बिहार को 'पुलिस प्रायोजित गुंडाराज' में तब्दील करने का गंभीर आरोप लगाया है। पटना में पत्रकारों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि नीट (NEET) पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार को छात्रों के आगे झुकना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद बिहार में सम्राट चौधरी के इशारे पर सैकड़ों निर्दोष छात्रों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया।

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि अधिकारों की मांग कर रहे युवाओं पर न केवल लाठीचार्ज किया गया, बल्कि देश के इतिहास में पहली बार लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन के दौरान निहत्थे छात्रों और आम लोगों पर एके-47 से सीधे सीने में गोलियां दागी गईं।

'आज रात तक केस वापस न हुए तो होगा राज्यव्यापी बड़ा आंदोलन'

तेजस्वी यादव ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया कि बिहार में अपराधियों को खुली छूट और न्याय मांगने वाले छात्रों पर पुलिसिया गोलियां-जेल अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

तेजस्वी यादव ने अल्टीमेटम देते हुए कहा, 'यदि सम्राट चौधरी आज शाम या रात तक गिरफ्तार छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेकर उन्हें तुरंत रिहा नहीं करते हैं, तो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और महागठबंधन पूरे राज्य में व्यापक और उग्र आंदोलन शुरू करेगा।' उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के दौरान बिहार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ था और हमने युवाओं को 5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की थीं।

'100 दिनों में सम्राट चौधरी की एक भी उपलब्धि नहीं'

सम्राट चौधरी के कार्यकाल पर हमला बोलते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने उनके 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पदभार संभाले 100 दिन बीत जाने के बाद भी सम्राट चौधरी की कोई एक उपलब्धि नहीं है। उन्होंने सुरक्षा घेरा बढ़ाने और आलीशान बंगले हासिल करने के अलावा कोई जनहित का काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मुंगेर में सम्राट चौधरी की पत्नी बिना किसी संवैधानिक पद के चुनाव प्रचार कर रही हैं। उनके साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी बड़ा सुरक्षा काफिला चल रहा है, जिसमें जिले के डीएम (DM) और एसपी (SP) खुद एस्कॉर्ट कर रहे हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article