देश

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग के लिए परमार्थ निकेतन ने की गंगा आरती, अब्दुल कलाम को किया याद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2023, 10:55 AM IST

Chandrayaan-3 Landing: परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्र कक्षा सम्मिलन (एल.ओ.आई.) के सफलतापूर्वक पूर्णता के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूरा देश दुआ मांग रहा है। इसी क्रम में परमार्थ निकेतन ने गंगा आरती करके चंद्रयान 3 की सफलता की कामना की है। ऋषिकेश में गंगा जी के जल में खडे होकर सुरक्षित लैंडिंग हेतु यज्ञ और प्रार्थना किया गया है।

भारत के लिए गौरव का क्षण

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्र कक्षा सम्मिलन (एल.ओ.आई.) के सफलतापूर्वक पूर्णता के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लगातार तीसरी बार इसरो ने मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने के अलावा अपने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया है, यह पूरे भारत के लिये गर्व व गौरव का विषय है, यह हमारे लिये ऐतिहासिक क्षण है।

मिसाइल मैन को किया याद

चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग हेतु आज की परमार्थ निकेतन गंगा आरती समर्पित की गयी। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों व सभी श्रद्धालुओं ने मां गंगा का अभिषेक कर चन्द्रायन -3 की सॉफ्ट एवं सुरक्षित लैंडिंग हेतु प्रार्थना की। चंद्रयान-3 मिशन अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल हो इस हेतु सभी ने यज्ञ में आहुतियां समर्पित की। इस अवसर पर स्वामी ने मिसाइल मैन व पूर्व राष्ट्रपति ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम साहब को याद कर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article