देश

Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज; डॉक्टर, पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत

Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस सोमावर शाम हादसे का शिकार हो गई। विमान में सात लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, विमान चतरा जिले के सिमरिया में क्रैश हो गई। टेकऑफ के थोड़ी देर बाद ही विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया। विमान ने रांची एयरपोर्ट से शाम 7:11 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान विमान का अंतिम संपर्क शाम 7:34 बजे अटाली इलाके के पास हुआ।

Image

रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस सोमावर शाम हादसे का शिकार हो गई। विमान में सात लोग सवार थे। सभी सात लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, विमान चतरा जिले के सिमरिया में क्रैश हो गया। टेकऑफ के थोड़ी देर बाद ही विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया।

विमान ने रांची एयरपोर्ट से शाम 7:11 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान विमान का अंतिम संपर्क शाम 7:34 बजे अटाली इलाके के पास हुआ। इसके बाद विमान से कोई रेडियो संपर्क नहीं हो सका पायलट की आखिरी बातचीत कोलकाता क्षेत्र के ATC UKW VECC (VHF फ्रीक्वेंसी 132.25 MHz) से हुई थी।

विमान में दो चालक दल के सदस्यों सहित सात लोग थे सवार

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी90 विमान VT-AJV, जो रांची-दिल्ली मार्ग पर चिकित्सा निकासी (एयर एम्बुलेंस) उड़ान संचालित कर रहा था, झारखंड के चतरा जिले की कसरिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो चालक दल के सदस्यों सहित सात लोग सवार थे। विमान ने भारतीय समयानुसार 19:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी।

कोलकाता से संपर्क स्थापित करने के बाद भारतीय समयानुसार 19:34 बजे विमान का कोलकाता से लगभग 100 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में संचार और रडार संपर्क टूट गया। जिला प्रशासन की खोज और बचाव टीम मौके पर मौजूद है और जांच के लिए एएआईबी टीम को भेजा जा रहा है। आगे की जानकारी साझा की जाएगी।"

राज्य सरकार स्थिति पर पूरी गंभीरता से नजर रख रही: डॉ. इरफान अंसारी

झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस घटना पर शोक प्रकट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। संभावित क्षेत्र में खोज और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। अभी तक किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मैंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने और हर संभव संसाधन लगाने का निर्देश दिया है। हमारी प्राथमिकता सभी यात्रियों की सुरक्षित वापसी है। राज्य सरकार स्थिति पर पूरी गंभीरता से नजर रख रही है।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article