देश

'शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, नीट पेपर मामला...', धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरे NDA के दिग्गज नेता

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने सोनम वांगचुक से अपना अनशन खत्म करने की अपील भी की।

Image

धर्मेंद्र प्रधान को नीट का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले को लेकर इस्तीफा देने की कोई आवश्यकता नहीं: रामदास आठवले। PTI

Photo : PTI

Sonam Wangchuk: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले को लेकर इस्तीफा देने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इस घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?

उन्होंने यह भी कहा कि सोनम वांगचुक को अपना अनशन समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगी कि भविष्य में पेपर लीक की घटनाएं दोबारा न हों। आठवले ने यहां एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने की कोई आवश्यकता नहीं है। नीट पेपर लीक हमारे लिए अच्छी बात नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।’’ उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में आरोपी पकड़े गए हैं।

वांगचुक को लेकर क्या बोले मदन राठौड़?

वहीं, बीजेपी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के मामले के जरिए अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रही है। राठौड़ ने यहां कहा कि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ने का इंतजार करना और फिर उस पर राजनीति करना कांग्रेस का गलत रवैया है।

'वांगचुक को अस्पताल पहुंचाने का निर्णय सही'

राठौड़ ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता किसी भी नागरिक का जीवन बचाना होती है और किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाना पूरी तरह उचित निर्णय है। उन्होंने कहा, ‘‘किसी की जान पर राजनीति करना विकृत मानसिकता का परिचायक है।’’

राठौड़ ने कहा कि कुछ लोग चाहते थे कि वांगचुक का स्वास्थ्य और बिगड़ जाए, ताकि बाद में सरकार को घेरकर राजनीतिक लाभ उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि वांगचुक को आमरण अनशन जैसा कदम उठाने से पहले गंभीरता से विचार करना चाहिए था।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी मांग पर चर्चा और बहस लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन किसी व्यक्ति का जीवन सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हर हाल में उसके जीवन की रक्षा करना है और इसी उद्देश्य से वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’ दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को चिकित्सकीय सलाह एवं उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देकर उनके अनशन के 21वें दिन शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गयी। राठौड़ ने यह भी कहा कि भाजपा राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए प्रयासरत है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी गोलीबारी, LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी गोलीबारी, LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी नहीं टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, पत्नी गीतांजलि ने प्रदर्शनकारियों से की ये खास अपील

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी नहीं टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, पत्नी गीतांजलि ने प्रदर्शनकारियों से की ये खास अपील

संसद का मानसून सत्र: सर्वदलीय बैठक आज, एजेंडे में रहेगा सोनम वांगचुक और राम मंदिर चंदा विवाद

संसद का मानसून सत्र: सर्वदलीय बैठक आज, एजेंडे में रहेगा सोनम वांगचुक और राम मंदिर चंदा विवाद

'शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, नीट पेपर मामला...', धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरे NDA के दिग्गज नेता

'शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, नीट पेपर मामला...', धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरे NDA के दिग्गज नेता

आज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: जॉर्डन में ईरानी हमले में दो और अमेरिकी सैनिकों की मौत, कोलकाता में आज 'शब्दलोक' का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

आज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: जॉर्डन में ईरानी हमले में दो और अमेरिकी सैनिकों की मौत, कोलकाता में आज 'शब्दलोक' का उद्घाटन करेंगे अमित शाह