शहर

खराब मौसम की मार, वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है।

Image

वैष्णो देवी यात्रा पर अस्थाई रोक (File Photo)

Photo : iStock

उत्तर भारत में मानसून की भारी बारिश और खराब मौसम के चलते जम्मू-कश्मीर की दो सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं पर ब्रेक लग गया है। प्रशासन ने मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर माता वैष्णो देवी यात्रा और अमरनाथ यात्रा दोनों को अस्थाई रुप से स्थगित कर दिया है। यह फैसला पूरी तरह श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

कटरा पहुंच चुके तीर्थयात्रियों को रोका गया

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम के अलर्ट के बाद यात्रा को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है। कटरा पहुंच चुके श्रद्धालुओं को फिलहाल आगे बढ़ने से रोक दिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की सलाह दी गई है। तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर रखे हुए है और हालात सुरक्षित होते ही यात्रा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

भूस्खलन के खतरे के कारण अमरनाथ यात्रा भी सस्पेंड

दूसरी तरफ, मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) को भी 19 जुलाई से अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने पहलगाम और बालटाल दोनों ही मुख्य मार्गों पर भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई है। इसी को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा स्थगित करने का फैसला लिया गया।

प्रशासन ने लोगों को दी सलाह

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बिना आधिकारिक अनुमति यात्रा शुरू न करें, मौसम व यात्रा से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखें और अफवाहों से बचें। अधिकारियों का कहना है कि मौसम में सुधार होने के बाद दोनों धार्मिक यात्राओं को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article