आज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने सिंधू को जापान ओपन जीतने पर दी बधाई
आज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: 'शब्दलोक' 11वीं सदी के ताम्रपत्रों से लेकर आधुनिक होलोग्राफिक तकनीक तक के माध्यम से भारत की साझी सांस्कृतिक पहचान का साक्षी बनेगा। अमेरिकी सेना ने बताया कि जॉर्डन में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों का मुकाबला करते हुए उनके दो और सैनिक मारे गए हैं। नॉर्वे के ड्रामेन (Drammen) शहर में एक भयानक अग्निकांड ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह आधुनिक नॉर्वेजियन इतिहास में किसी रिहायशी इलाके में लगने वाली अब तक की सबसे भीषण आग है। बिहार के बाढ़ (Barh) इलाके में गंगा नदी का कटाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे कई गांवों पर अस्तित्व का संकट मंडराने लगा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ नदी तेजी से किनारों को काट रही है, जिसके कारण हजारों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। केंद्र सरकार सोमवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान 'वंदे मातरम् बिल' राज्यसभा में पेश करेगी।
आज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने सिंधू को जापान ओपन जीतने पर दी बधाई
पश्चिम एशिया में चार महीनों से ज्यादा समय से जारी भीषण संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। ऐसे में अब शनिवार को अमेरिकी सेना ने बताया कि जॉर्डन में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों का मुकाबला करते हुए उनके दो और सैनिक मारे गए हैं। इसके साथ ही इस संघर्ष में अब तक जान गंवाने वाले अमेरिकी सैनिकों की कुल संख्या 16 हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इस ताजा हमले के बाद से एक अमेरिकी सैनिक अभी भी लापता है।
नॉर्वे के ड्रामेन (Drammen) शहर में एक भयानक अग्निकांड ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह आधुनिक नॉर्वेजियन इतिहास में किसी रिहायशी इलाके में लगने वाली अब तक की सबसे भीषण आग है। इस हादसे में 100 से अधिक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं और सैकड़ों लोगों को अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा।
बिहार के बाढ़ (Barh) इलाके में गंगा नदी का कटाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे कई गांवों पर अस्तित्व का संकट मंडराने लगा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ नदी तेजी से किनारों को काट रही है, जिसके कारण हजारों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। इससे किसानों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन गंगा का कटाव तेज हो रहा है और खेतों के साथ-साथ अब कई गांव भी खतरे की जद में आ गए हैं। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कटाव रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
केंद्र सरकार सोमवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान 'वंदे मातरम् बिल' राज्यसभा में पेश करेगी। इस विधेयक को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में प्रस्तुत करेंगे। सरकार का कहना है कि यह विधेयक राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से जुड़े प्रावधानों को स्पष्ट और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सूत्रों के मुताबिक, विधेयक पर सदन में व्यापक चर्चा होने की संभावना है। सरकार इसे राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत और संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला कदम बता रही है। वहीं, विपक्ष इस बिल के विभिन्न प्रावधानों पर सरकार से जवाब मांग सकता है और चर्चा के दौरान अपने सुझाव भी रख सकता है।
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक 22 जुलाई को शाम 4 बजे आयोजित की जाएगी। ट्रस्ट द्वारा जारी एजेंडे के अनुसार, बैठक में हाल ही में सामने आए राम मंदिर चढ़ावा विवाद से जुड़ी विशेष जांच दल (SIT) की अंतिम रिपोर्ट (यदि तब तक प्राप्त हो जाती है) पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा ट्रस्ट की विभिन्न समितियों के पुनर्गठन और पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुमोदन (Ratification) पर भी विचार होगा।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत
गोरखपुर के पहले छह-लेन फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
पटना जिले में गोलीबारी में दो लोग घायल, आरोपी फरार
पेरू में 5.5 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
अयोध्या में 23 जुलाई को संत सम्मेलन आयोजित करेंगे विहिप और आरएसएस
प्रतापगढ़ और चंदौली में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत
प्रतापगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक कुमार ने बताया कि कोतवाली पट्टी थाना क्षेत्र के चांदपुर चौमरी गांव निवासी अफसर खां (18) रविवार सुबह खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान मौसम में अचानक बदलाव के साथ तेज हवा और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उन्होंने बताया कि खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक अन्य किसान की मौत हो गई। धानापुर थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान कवलपुरा गांव निवासी श्याम कुमार सिंह (40) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि श्याम कुमार सिंह दोपहर में धान की रोपाई के लिए अपने खेत को तैयार कर रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। एसएचओ ने बताया कि परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यमुना प्रदूषण के विरोध में वृंदावन के सामाजिक कार्यकर्ता ने शुरू किया सात दिन का अनशन
प्रधानमंत्री मोदी ने सिंधू को जापान ओपन जीतने पर बधाई दी
यूपी के कौशांबी में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
116 लोगों को ले जा रही फेरी गुयाना के पास पलटी, 53 को बचाया गया, तलाश जारी
पुंछ-राजौरी में बाढ़ के मद्देनजर भाजपा का 20 जुलाई का विरोध-प्रदर्शन स्थगित
मानसून सेशन से पहले कल PM मोदी मीडिया से बात कर सकते हैं
यूपी के प्रतापगढ़ में सई नदी में डूबने से किशोर की मौत, दो भाई लापता
राजस्थान के दौसा में ड्यूटी के दौरान महिला थाने के एएसआई की मौत
अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया उनकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना माना जा रहा है। हालांकि, मृत्यु के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
अलवर जिले के हमीरपुर गांव के निवासी मीणा करीब 35 वर्षों से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे। उनके परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत एएसआई को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को उनके पैतृक गांव ले गए।
जम्मू और राजौरी में नदियों में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
22 जुलाई को अयोध्या में ट्रस्टियों की अहम बैठक
राज्यसभा में सोमवार को पेश होगा वंदे मातरम् बिल, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे पेश
सूत्रों के मुताबिक, विधेयक पर सदन में व्यापक चर्चा होने की संभावना है। सरकार इसे राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत और संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला कदम बता रही है। वहीं, विपक्ष इस बिल के विभिन्न प्रावधानों पर सरकार से जवाब मांग सकता है और चर्चा के दौरान अपने सुझाव भी रख सकता है।
गंगा के कटाव से बिहार के कई गांवों पर संकट, हजारों एकड़ खेती की जमीन नदी में समाई
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन गंगा का कटाव तेज हो रहा है और खेतों के साथ-साथ अब कई गांव भी खतरे की जद में आ गए हैं। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कटाव रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के दौरान गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव की वजह से कटाव की समस्या गंभीर हो जाती है। यदि समय रहते सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में और अधिक जमीन नदी में समा सकती है तथा कई गांवों को विस्थापन का सामना करना पड़ सकता है।
