देश

बिहार में कैसे होगा सीट बंटवारा? लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा-विधान परिषद की खाली सीटें तय करेंगी समीकरण!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2024, 09:04 PM IST

Lok Sabha Elections 2024: जदयू के एक नेता ने कहा है कि नीतीश कुमार चाहते थे कि विपक्षी गठबंधन के घटक दलों में सीट बंटवारा जल्द हो जाए ताकि लोकसभा चुनाव के लिए अभियान दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन से शुरू किया जा सके।

Image

बिहार में सीट बंटवारे पर असमंजस

Photo : BCCL

Lok Sabha Elections 2024: इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अभी से सीट बंटवारे को लेकर गहमागहमी बनी हुई है। सभी दल अपने फायदे को लेकर दावेदारी पेश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन में शामिल दलों में सीट बंटवारे को लेकर शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर राज्यसभा और विधान परिषद की इस साल होने वाली खाली सीटें भी अपनी भूमिका निभायेगी।

बताया जाता है कि इस साल अप्रैल में प्रदेश की छह राज्यसभा सीटें खाली होने वाली है। जबकि, मई में विधान परिषद की 11 सीटें रिक्त होगी। लोकसभा सीटों के बंटवारे में इन रिक्त सीटों का महत्व बढ़ा है। माना जा रहा है कि बिहार में इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे में पेंच फंसता देख इन रिक्त सीटों पर समीकरण बैठाया जा सकता है।

ये राज्यसभा सीटें इस बार हो जाएंगी खाली

ऐसे में विधायकों की संख्या देखते हुए राज्यसभा में जदयू को अपनी दो सीटें और कांग्रेस को अपनी एक सीटें बचाने के लिए सहयोगी दलों की जरूरत पड़ेगी। राज्यसभा के जिन मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त हो जायेगा, उनमें भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, जदयू के अनिल हेगड़े और वशिष्ठ नारायण सिंह तथा राजद के अशफाक करीम एवं मनोज कुमार झा के नाम हैं।

नीतीश चाहते थे सीटों का जल्द बंटवारा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते थे कि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के घटक दलों में सीट बंटवारा जल्द हो जाए ताकि लोकसभा चुनाव के लिए अभियान दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन से शुरू किया जा सके। जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष के एक करीबी सहयोगी ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा, जिन्होंने नीतीश के साथ इंडिया गठबंधन की बैठकों में भाग लिया था, ने अफसोस जताया कि कीमती समय बर्बाद किया गया। लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि इस महीने के अंत तक सीट-बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article