Bhajan Lal Sharma Net Worth: राजस्थान के नए सीएम (Rajasthans new CM) भजन लाल शर्मा पर है 46 लाख रुपये की देनदारी जी हां बात कर रहे हैं कि राजस्थान के नए सीएम ( Bhajan Lal Sharma Net Worth) की, भजन लाल शर्मा ने हाल में हुए विधानसभा चुनावों में सांगानेर से जीत दर्ज की थी, चुनाव आयोग के दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनकी सालाना इनकम 11.1 लाख रुपये है।
भजन लाल के पास एक टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल भी
राजस्थान के नए सीएम के पास एक टाटा सफारी है साथ ही उनके पास एक टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल भी है, भजनलाल शर्मा के पास 2,83,817 रुपये की दो इंश्योरेंस पॉलिसी हैं, इनमें एक एलआईसी और दूसरी एचडीएफसी लाइफ।
भजन लाल श्री कृष्ण कन्हैया एंड कंपनी के मालिक हैं
भजन लाल शर्मा पर एक करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति है और 43 लाख 60 हजार रुपये की चल संपत्ति है, उनके पास 1 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है वहीं भजन लाल पर 46 लाख रुपये की देनदारियां है, भजन लाल श्री कृष्ण कन्हैया एंड कंपनी के मालिक हैं।
चार बार राजस्थान बीजेपी के महासचिव रह चुके हैं
शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट हैं और चार बार राजस्थान बीजेपी के महासचिव रह चुके हैं उन्होंने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोट से हराकर सांगानेर सीट पर जीत दर्ज की। गौर हो कि राजस्थान में 200 में से 199 सीट के लिए हुए चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किये जा चुके हैं, 115 सीट पर जीत हासिल कर भाजपा बहुमत हासिल करने में कामयाब रही है।
सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए
गौर हो कि भजन लाल शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा (Sanganer Assembly) से पहली बार विधायक चुने गए है। बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काट कर भजन लाल शर्मा को दिया। भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी।
