देश

राजस्थान में नाबालिग से 8 ने किया गैंगरेप! ब्लैकमेल कर बोले आरोपी- दो 2.5 लाख वरना कर देंगे...

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 11:17 AM IST

वीडियो की एवज में आरोपियों की ओर से लड़की से पहले 50 हजार रुपए की डिमांड की गई थी। कहा गया था कि अगर वह रुपए नहीं देगी, तो उसके ये 'यौन शोषण' वाले सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएंगे।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : IANS

राजस्थान में एक नाबालिग से आठ लोगों ने गैंगरेप किया। उन्होंने मासूम को ब्लैकमेल भी किया और लड़की के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। बताया जाता है कि लड़की जब अधिक पैसे न दे पाई तो आरोपियों ने उसकी क्लिप्स को वायरल कर दिया।

यह पूरा मामला साल 2021 का है। दिसंबर में भिवाड़ी में आठ लोगों ने कथित तौर पर नाबालिग से सामूहिक बलात्कार किया। आरोप है कि पीड़िता को ब्लैकमेल किया गया। कहा गया कि अगर वह 50 हजार रुपए नहीं देगी, तो उसके 'यौन शोषण' वाली वीडियो क्लिप्स को वायरल कर दिया जाएगा।

वीडियो वायरल करने का खौफ बनाकर आरोपियों ने पीड़िता से पहले 50 हजार रुपए ऐंठ लिए, पर बाद में उनकी मांग और बढ़ गई। आरोप है कि आगे उनकी ओर से ढाई लाख रुपए की मांग की गई थी। फिहलाल इस केस में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हमारे सहयोगी चैनल टाइम नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की उम्र 16 से 17 साल के बीच है। पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया। फिर ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपए ले लिए गए। बाद में आरोपी 2.5 लाख रुपए और मांग रहे थे, जिसके बाद पीड़िता के भाई ने पुलिस में शिकायत दे दी।

दिसंबर, 2021 में लड़की के साथ पहली बार गैंगरेप किया गया था, जबकि तीन और छह जनवरी को भी उसके साथ दरिंदगी की थी। डीएसपी अतुल अग्रवाल की ओर से कहा गया है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएगें। वहीं, पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा चुका है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article