Rajasthan Minister Portfolio: राजस्थान सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। गृह मंत्रालय सीएम भजन लाल शर्मा ने अपने पास ही रखा है, जबकि वित्त विभाग दीया कुमारी गया है।
प्रेम चंद बैरवा को 4 विभाग
सीएम भजनलाल शर्मा के पास गृह विभाग, आबकारी विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सहित 8 विभाग हैं। डिप्टी सीएम दीया कुमारी को वित्त विभाग, पर्यटन विभाग और महिला एवं बाल विकास समेत 6 विभाग मिले हैं। डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा को उच्च शिक्षा विभाग और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग समेत 4 विभाग मिले हैं।

राजस्थान के मंत्रियों को मिले विभाग
किरोड़ी लाल मीणा को कृषि
राजस्थान के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को कृषि विभाग सहित 4 विभाग मिले। मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ को वाणिज्य एवं उद्योग और खेल विभाग सहित 5 विभाग मिले हैं। गजेंद्र सिंह खींवसर को चिकित्सा स्वास्थ्य और विज्ञान (ईएसआई) मिला है, और मदन दिलावर को शिक्षा (प्राथमिक और माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा और पंचायती राज मंत्रालय मिला है।
12 कैबिनेट मंत्री
इससे पहले राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा मंत्रीपरिषद के विभागों के बंटवारे के प्रस्ताव का शुक्रवार को अनुमोदन किया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित विस्तार गत शनिवार को हुआ जब 12 कैबिनेट व 10 राज्य मंत्री बनाए गए। इनमें पांच राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। इससे पहले शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ नवनिर्वाचित विधायक दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।
