देश

राजस्थान: कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2024, 12:43 PM IST

Vivek Dhakar Suicide Case: विवेक धाकड़ 2018 में भीलवाड़ा की मांडलगढ़ सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस विधायक चुने गए थे। हाल में भीलवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी के नामांकन के दौरान विवेक धाकड़ मौजूद थे। हालांकि, गुरुवार सुबह उन्होंने हाथ की नसें काटकर आत्महत्या कर ली।

Image

कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने की आत्महत्या

Photo : Twitter

Vivek Dhakar Suicide Case: राजस्थान के भीलवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने गुरुवार सुबह अपने हाथ की नसें काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्य धाकड़ को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि एफएसएल की टीम उस स्थान की जांच कर रही है जहां उन्होंने अपनी नसें काटी थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि विवेक धाकड़ ने पारिवारिक कलेश के चलते आत्महत्या की। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का मुख्य कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं और मामले की जांच की जा रही है, उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है।

2018 में चुने गए थे विधायक

जानकारी के मुताबिक, विवेक धाकड़ 2018 में भीलवाड़ा की मांडलगढ़ सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस विधायक चुने गए थे। हाल में भीलवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी के नामांकन के दौरान विवेक धाकड़ मौजूद थे। उन्होंने कांग्रेस के लिए जमकर प्रचार भी किया था। हालांकि, अब उनकी आत्महत्या की खबर से हर कोई हैरान है।

गहलोत ने जताया दुख

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अनेक नेताओं ने धाकड़ के निधन पर शोक जताया है। गहलोत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, मांडलगढ़, भीलवाड़ा के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है। आपका अचानक इस तरह हम सबसे दूर चले जाना पार्टी व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!