देश

Rail Roko Andolan: पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी, 81 ट्रेनें हुई रद्द, मुश्किल में मुसाफिर

Rail Roko Andolan: पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी है। इससे अभी तक 101 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई। किसान आंदोलन से लुधियाना अंबाला रेल खंड बंद पड़ा हुआ है और रेलवे अपनी ट्रेनों को डाइवर्ट करके लुधियाना वाया साहनेवाल से चंडीगढ़ होकर भेज रहा है।

Image

पंजाब में किसानों के रेल रोको आंदोलन के कारण 81 ट्रेनें रद्द हो गई है।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Rail Roko Andolan: पंजाब में किसानों का धरना जारी है। रेलवे ट्रैक पर किसान डटे हुए है। इससे अभी तक कई ट्रेनें प्रभावित हुई। ताजा जानकारी के अनुसार, अपने तीन साथियों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब के किसान 17 अप्रैल से दिल्ली अमृतसर रेलवे ट्रैक को जाम करके बैठे हैं। पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन पर लगातार पंजाब के किसान ट्रैक पर बैठे हुए हैं। किसानों का कहना है कि हरियाणा पुलिस ने उनके साथियों को बेवजह गिरफ्तार किया है और जब तक उनकी रिहाई नहीं की जाएगी वो ट्रैक खाली नहीं करेंगे। किसानों के रेलवे ट्रैक जाम करने से दिल्ली अमृतसर जम्मू रेलवे ट्रैक पर रेलवे ट्रैफिक बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है। इस मार्ग से गुजरने वाली करीब 81 ट्रेनों को अब तक रद्द कर दिया गया है। जबकि एक करीब 101 से ज्यादा ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया है।

कई ट्रेनों को किया गया डाइवर्ट

बता दें, अंबाला से लुधियाना की तरफ जाने वाली ट्रेनों को वाया चंडीगढ़ होकर लुधियाना भेजा जा रहा है। रेलवे अपनी ट्रेनों को डाइवर्ट करके गिल रेल ट्रैक से और लुधियाना वाया साहनेवाल से चंडीगढ़ होकर ट्रेनों को भेज रही है। युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेहरा समिति जेल में बंद किसानों की रिहाई के लिए यह आंदोलन चलाया जा रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article