देश

भारत बंद के समर्थन में राहुल, पर नहीं मिला शशि थरूर का साथ; तिरुवनंतपुरम सांसद बोले- यह एक दुखद विडंबना

Bharat Bhand: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का समर्थन मिला, जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने इसका विरोध किया।

Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (फोटो साभार: @ShashiTharoor )

Photo : Twitter

Bharat Bhand: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने किसान संगठनों के साथ मिलकर गुरुवार को भारत बंद का बुलाया। देशभर में इसका मिला-जुला असर देखने को मिला। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने भारत बंद का समर्थन किया, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर ने इसका विरोध किया। उन्होंने देशव्यापी बंद की आलोचना करते हुए इसे एक 'दुखद विडंबना' करार दिया।

क्या कुछ बोले शशि थरूर?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 'एक्स' पर कहा कि भारत के बाकी हिस्से ऐसे जबरन बंद और हड़ताल जैसी गतिविधियों से आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन केरल अब भी ऐसी स्थिति में फंसा हुआ है। उन्होंने कहा कि केरल आज भी असंगठित बहुसंख्यक वर्ग पर एक छोटे समूह के इस संगठित अत्याचार का अनूठा शिकार बना हुआ है। सांसद ने कहा, ''यह एक दुखद विडंबना है कि आज का भारत बंद वास्तव में एक और केरल बंद मात्र है।''

इससे पहले दिन में, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने भी जनता से इस बात पर चर्चा करने को कहा कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल राज्य में पूर्ण बंद में कैसे बदल सकती है। शशि थरूर ने कहा "राजनीति में आने के बाद से मेरा रुख एक जैसा रहा है: मैं विरोध करने के अधिकार का समर्थन करता हूं, लेकिन बाधा डालने के अधिकार का नहीं। किसी भी भारतीय को किसी दूसरे भारतीय की स्वतंत्र आवाजाही में बाधा डालने का संवैधानिक अधिकार नहीं है।"

कांग्रेस सांसद के अनुसार, केरल के लोगों ने अपने 'उग्र यूनियनवाद' के कारण उद्योगों को दूर कर दिया है; अब, 'बल प्रयोग' के इन पुरातन तरीकों को अपनाए रखने की वजह से नागरिकों को उनके ही घरों में कैद कर दिया गया है, और दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करने के लिए मजबूर किया गया तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राज्य, युवाओं और उद्यम के लिए अनुकूल न बना रहे।

समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, शशि थरूर ने कहा किअब समय आ गया है कि हम इस आत्म-विनाशकारी आदत से आगे बढ़ें। हम इसकी जगह हमेशा रचनात्मक विरोध अपना सकते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?