बिजनेस

SBI में 6 लाख रुपये की FD पर 5 साल बाद कितना मिलेगा रिटर्न? यहां देखें पूरी कैलकुलेशन

अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित निवेश के साथ बढ़ाना चाहते हैं तो एफडी पर विचार किया जा सकता है। वर्तमान में देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें पेश कर रहा है।

Image

SBI में 5 साल की FD (AI Generated Image)

अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित जगह निवेश करने के साथ-साथ उस पर तय रिटर्न हासिल करना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी अलग-अलग अवधि के लिए FD की सुविधा देता है।

अगर आपके पास एकमुश्त रकम है और आने वाले कुछ वर्षों तक इसकी जरूरत नहीं है, तो आप लंबी अवधि की FD पर विचार कर सकते हैं। आप बैंक में 5 साल की एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

5 साल की FD पर कितना मिलेगा ब्याज?

वर्तमान ब्याज दरों के अनुसार SBI की 5 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.05 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 7.05 प्रतिशत है। इस तरह वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 1 प्रतिशत ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

6 लाख रुपये की FD पर कितना रिटर्न मिलेगा?

मान लीजिए कोई सामान्य ग्राहक SBI में 6 लाख रुपये की FD 5 साल के लिए करवाता है। अगर FD पर 6.05 प्रतिशत ब्याज मिलता है और कंपाउंडिंग फ्रिक्वेंसी तिमाही रखी जाती है, तो 5 साल की अवधि पूरी होने पर मैच्योरिटी राशि करीब 8,10,106 रुपये हो सकती है।

इस हिसाब से 6 लाख रुपये के शुरुआती निवेश पर करीब 2.10 लाख रुपये का ब्याज बनता है। यानी निवेशक को पांच साल तक रकम बैंक में रखने के बाद मूलधन के साथ ब्याज भी मिलता है।

वहीं, अगर 6 लाख रुपये की यही FD कोई सीनियर सिटीजन करवाता है, तो उसे 7.05 प्रतिशत की ब्याज दर का फायदा मिलेगा। तिमाही कंपाउंडिंग के आधार पर 5 साल बाद मैच्योरिटी राशि करीब 8,50,955 रुपये हो सकती है।

इस मामले में सीनियर सिटीजन को करीब 2.51 लाख रुपये का ब्याज मिल सकता है। यानी समान 6 लाख रुपये के निवेश पर वरिष्ठ नागरिक को सामान्य ग्राहक की तुलना में करीब 40,849 रुपये ज्यादा मैच्योरिटी राशि मिल सकती है।

डिटेल्ससामान्य ग्राहकसीनियर सिटीजन
निवेश राशि₹6,00,000₹6,00,000
FD की अवधि5 साल5 साल
ब्याज दर6.05%7.05%
कंपाउंडिंगतिमाहीतिमाही
अनुमानित ब्याज₹2,10,106₹2,50,955
मैच्योरिटी राशि₹8,10,106₹8,50,955

FD करवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

FD को सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है, लेकिन पैसा जमा करने से पहले कुछ बातों को समझना जरूरी है। सबसे पहले FD की अवधि अपनी जरूरत के अनुसार चुनें। अगर आपको अगले कुछ वर्षों में पैसे की जरूरत पड़ सकती है, तो पूरी रकम को लंबी अवधि के लिए लॉक करना सही फैसला नहीं हो सकता। इसके अलावा FD की ब्याज दरें समय के साथ बदल सकती हैं। इसलिए निवेश करने से पहले बैंक की मौजूदा ब्याज दर, समय से पहले FD तोड़ने के नियम और लागू पेनल्टी की जानकारी जरूर देखनी चाहिए। FD से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में भी आ सकता है। इसलिए केवल मैच्योरिटी राशि देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article