LIVE

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर लाइव,8 सितंबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [मोदी गुजरात महाराष्ट्र दौरा], [योगी अयोध्या दौरा], [ईरान जंग अपडेट] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तीन घंटे के दौरे पर अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे और रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन करेंगे। वहीं, ईरान ने अमेरिका और इजराइल के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी सैन्य रणनीति में बदलाव के संकेत देते हुए कहा है कि वह किसी भी संभावित खतरे के पैदा होने से पहले ही उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। इसके अलावा पीएम मोदी गुजरात व महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे आज। इससे जुड़ी हर अपडेट व देश और दुनिया की हर अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Nitin AroraUpdated Sep 8, 2026, 09:31 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [मोदी गुजरात महाराष्ट्र दौरा], [योगी अयोध्या दौरा], [ईरान जंग अपडेट] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को गुजरात के वडोदरा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राज्य में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण करेंगे। वह महाराष्ट्र को भी सौगात देंगे। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (मंगलवार) अयोध्या के करीब तीन घंटे के दौरे पर रहेंगे। अपने इस संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जीआईसी (GIC) मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जहाँ वे नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके बाद वे हनुमानगढ़ी और श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। वहीं, ईरान ने अमेरिका और इजराइल के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी सैन्य रणनीति में बदलाव के संकेत देते हुए कहा है कि वह किसी भी संभावित खतरे के पैदा होने से पहले ही उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। ईरान के सरकारी मीडिया ने बेहतर क्षमताओं वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल का सोमवार को हवाला देते हुए इसे देश की रक्षा रणनीति में 'निर्णायक मोड़' बताया।

SEPT 08, 2026 09:31 IST

पाकिस्तान में महंगाई का बड़ा झटका: पेट्रोल ₹12.90 और डीजल ₹3.72 महंगा; जानिए नई दरें

आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान की जनता पर सरकार ने एक बार फिर 'पेट्रोल बम' फोड़ा है। संघीय सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है। ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, नई दरें 8 सितंबर से लागू कर दी गई हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और घरेलू आर्थिक दबावों के बीच पेट्रोल की कीमत में ₹12.90 प्रति लीटर की बड़ी वृद्धि की गई है।

पेट्रोल की कीमत ₹345.87 प्रति लीटर से बढ़कर ₹358.77 प्रति लीटर हो गई है। इसमें सीधे ₹12.90 प्रति लीटर का इजाफा दर्ज किया गया है।

डीजल के दाम ₹378.05 से बढ़ाकर ₹381.77 प्रति लीटर कर दिए गए हैं, जिसमें ₹3.72 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
SEPT 08, 2026 09:27 IST

मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा कर विभिन्न विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और ’ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ का उद्घाटन करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोदी सबसे पहले वडोदरा जाएंगे, जहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह इस अवसर पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, उनमें 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे (डब्ल्यूडीएफसी) के 326 किलोमीटर लंबे तीन महत्वपूर्ण खंड शामिल हैं। इनमें साणंद (उत्तर)-मकरपुरा, न्यू उमरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए) खंड शामिल हैं।

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण से सीधी संपर्क सुविधा मिलने से आयात-निर्यात माल की आवाजाही तेज होगी, औद्योगिक केंद्रों और बंदरगाहों के बीच संपर्क मजबूत होगा, माल ढुलाई की लागत कम होगी और मुंबई के रेल नेटवर्क पर दबाव घटाने में मदद मिलेगी। इन खंडों के चालू होने के बाद समर्पित माल ढुलाई गलियारे (डीएफसी) का पूरा नेटवर्क परिचालन में आ जाएगा।

प्रधानमंत्री न्यू साणंद (उत्तर), न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगांव और मुंबई के न्यू जेएनपीटी से मालगाड़ी सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, वह वडोदरा और टांडा रोड के बीच एक नयी ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे वडोदरा, छोटा उदयपुर और अलीराजपुर जिलों के लोग लाभान्वित होंगे।

मोदी 329 किलोमीटर लंबी और 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीन रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी एवं चौथी रेल लाइन, मियागाम करजन-चोरांडा-मालसर गेज परिवर्तन परियोजना और विश्वामित्री-दभोई रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना शामिल हैं।

वह करीब 1,780 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे। मोदी गुजरात सरकार की करीब 2,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे।
SEPT 08, 2026 09:26 IST

जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत

ईरान ने अमेरिका और इजराइल के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी सैन्य रणनीति में बदलाव के संकेत देते हुए कहा है कि वह किसी भी संभावित खतरे के पैदा होने से पहले ही उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

ईरान के सरकारी मीडिया ने बेहतर क्षमताओं वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल का सोमवार को हवाला देते हुए इसे देश की रक्षा रणनीति में ’’निर्णायक मोड़’’ बताया।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में सरकारी टेलीविजन पर एक दिन पहले प्रसारित ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख मोहसिन रेजाई की टिप्पणियों का बार-बार हवाला दिया गया। रेजाई ने ईरान की नयी मिसाइल क्षमता का दावा किया था और कहा था कि इसका एक अमेरिकी युद्धपोत के खिलाफ ’’परीक्षण’’ किया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि जिस मिसाइल का परीक्षण किए जाने की बात कही गई, वह वही ठोस ईंधन वाली ’कासेम बसीर’ मिसाइल थी, जिसका सोमवार की रिपोर्ट में जिक्र किया गया।

अमेरिका ने शनिवार को कहा था कि ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं और इसके जवाब में अमेरिका ने तीन ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाया।
हाल के दिनों में ईरान की ओर से दिए जा रहे बयानों में अधिक आक्रामक रुख देखने को मिला है। सोमवार की रिपोर्ट में कहा गया कि ’कासेम बसीर’ ईरान की रक्षा रणनीति में ’’एक निर्णायक मोड़’’ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मिसाइल की मारक क्षमता और सटीकता अधिक है तथा इसमें आधा टन वजन का ’वारहेड’ है। इस मिसाइल का अनावरण पिछले साल किया गया था और उस समय इसकी मारक क्षमता कम से कम 1,200 किलोमीटर बताई गई थी।

ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को लेकर चिंता उन कारणों में शामिल थी, जिनकी वजह से अमेरिका और इजराइल ने इस साल की शुरुआत में ईरान पर हमला किया था और इसके बाद युद्ध शुरू हो गया।

इस बीच, अमेरिका ने ईरान द्वारा घोषित ’प्रवेश निषिद्ध क्षेत्र’ की योजना खारिज की।
SEPT 08, 2026 09:25 IST

योगी जाएंगे अयोध्या

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (मंगलवार) अयोध्या के करीब तीन घंटे के दौरे पर रहेंगे। अपने इस संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जीआईसी (GIC) मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जहाँ वे नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके बाद वे हनुमानगढ़ी और श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अयोध्या प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और अयोध्या कैंट व अयोध्या धाम क्षेत्र में व्यापक रूट डायवर्जन लागू कर दिया है।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम के प्रमुख मार्गों पर पुलिस प्रशासन ने अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था बनाई है। आम जनता और श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख रास्तों पर रूट डायवर्जन (Traffic Diversion) लागू किया है, ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने।
SEPT 08, 2026 09:25 IST

भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

भारत में पैसिव स्मोकिंग यानी दूसरों के धूम्रपान से होने वाली मौतों में 1990 के बाद से करीब 50% की बढ़ोतरी हुई है। 2023 में भारत में करीब 3.26 लाख लोगों की मौत सेकेंड-हैंड स्मोक यानी दूसरे के सिगरेट-बीड़ी के धुएं के संपर्क में आने से जुड़ी बीमारियों के कारण हुई। भारत में करीब 44.4 करोड़ लोग सेकेंड-हैंड स्मोक के संपर्क में आए, यह दुनिया में चीन के बाद सबसे बड़ी संख्या है। दुनिया भर में वर्ष 2023 में 16 लाख से अधिक लोगों की मौत सेकेंड-हैंड स्मोक से जुड़ी रही। पैसिव स्मोकिंग से हृदय रोग, स्ट्रोक, सीओपीडी, सांस संबंधी संक्रमण और फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?