Bipasha Basu To Star in Hansal Mehta’s Barabanki: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) मां बनने से बाद से ही एक्टिंग की दुनिया एक्टिव नहीं हैं। फैन्स भी उन्हें लंबे समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखने के लिए बेताब थे। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बिपाशा बसु एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर हंसल मेहता की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर सीरीज 'बाराबंकी' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस सीरीज की कहानी साल 1984 के बैकग्राउंड में सेट की गई है। यह रिटायर्ड IPS अधिकारी अलोक लाल की किताब 'द बाराबंकी नार्कोस: बस्टिंग इंडियाज मोस्ट नोटोरियस ड्रग कार्टेल' (The Barabanki Narcos: Busting India’s Most Notorious Drug Cartel) से प्रेरित है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Inji Vellam First Poster: विजय सेतुपति और सई पल्लवी की रोमांटिक ड्रामा के टाइटल से उठा पर्दा)
हंसल मेहता के साथ पहली बार काम करेंगी बिपाशा बसु
Mid-Day की रिपोर्ट के अनुसार बिपाशा बसु ने इस सीरीज की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है। 'बाराबंकी' में बिपाशा बसु पहली बार हंसल मेहता के साथ काम कर रही हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि हंसल मेहता के प्रोजेक्ट को बिपाशा ने तुरंत हां कर दी थी। खास बात यह है कि हंसल मेहता उन निर्देशकों में शामिल थे, जिनके साथ बिपाशा लंबे समय से काम करना चाहती थीं। बिपाशा के अलावा इस सीरीज में सनी कौशल और विशाल जेठवा को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Box Office Day 4: 'मिर्जापुर: द मूवी' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', देखें आंकड़े)
असली घटना पर आधारित है 'बाराबंकी'
हंसल मेहता की यह सीरीज उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सक्रिय एक बड़े अफीम तस्करी गिरोह के खिलाफ चलाए गए अभियान पर बेस्ड होगी। इस ऑपरेशन को लीड उस समय से आईपीएस अधिकारी रहे अलोक लाल ने किया था। इस सीरीज में दिखाया जाएगा, कैसे पुलिस ने इस ड्रग कार्टेल के नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश की?
