देश

VIDEO: 'अगर आप सच्चे होते तो देश सड़क पर होता', संसद में मांडविया ने क्यों कही ये बात; विपक्ष को घेरा

Bharat Bandh: सड़क से लेकर संसद तक किसान संगठनों के भारत बंद पर हो-हल्ला मचा। इस बीच, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अगर आप सच्चे होते तो आज पूरा देश सड़क पर होता।

Image

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया (फोटो साभार: @mansukhmandviya)

Photo : Twitter

Bharat Bandh: देश के कई ट्रेड यूनियनों ने किसान संगठनों के साथ मिलकर गुरुवार को भारत बंद का ऐलान किया। संसद के बजट सत्र में भी 'भारत बंद' पर हो-हल्ला मचा। केंद्रीय मंत्री ने भारत बंद का जिक्र कर विपक्ष पर तीखा प्रहार किया और कहा कि अगर आप सच्चे होते तो देश रोड पर होता। इसका वीडियो भी सामने आया है।

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में भारत बंद को लेकर विपक्षी सांसदों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान, उन्होंने सत्ता पक्ष को सच्चा करार देते हुए कहा कि देश नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है।

क्या कुछ बोले मांडविया?

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, ''आप इसका राजनीतिक विरोध कैसे करेंगे, आपने आज 'बंद' का असर देखा। जितना हो सके मेहनत करें; देश नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है, आपके साथ नहीं। देश सच के साथ खड़ा होगा। अगर आप सच बोल रहे होते, तो देश सड़कों पर होता। लेकिन हम ही सच्चे हैं, इसलिए देश नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। ऐसा राजनीतिक विरोध काम नहीं करेगा।"

हजार से ज्यादा खिलाड़ी खेलो इंडिया से बाहर

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पिछले तीन साल में खराब प्रदर्शन या डोपिंग के कारण से विभिन्न खेलों के 1342 खिलाड़ियों को खेलो इंडिया कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया है। खेलो इंडिया में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के ब्यौरे को लेकर राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में मांडविया ने कहा कि इसी दौरान 2905 नए खिलाड़ियों को भी योजना में शामिल किया गया।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने या डोपिंग के मामलों के कारण 1342 खिलाड़ियों को कार्यक्रम से बाहर किया गया । प्रदर्शन की समीक्षा हर साल की जाती है और समय समय पर खेलो इंडिया की वेबसाइट पर डाला जाता है। खेलमंत्री ने कहा कि 23000 से अधिक खिलाड़ियों को खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण और सहयोग दिया जा रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article