टीवी मसाला

Bigg Boss 20: पहले दिन बनी जोड़ी, Kushal Tanwar के प्यार के चक्कर में पड़ेंगी Kanika Mann? शुरू हुई फ्लर्टिंग

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में पहली जोड़ी बनती हुई दिखाई दे रही है। कनिका मान और कुशल तंवर करीब आ रहे हैं। फैंस ने दोनों के लिए हैशटैग भी तैयार कर लिया है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस के घर में जोड़ियां बनना काफी आम बात हैं। इस शो में कई स्टार्स कपल बनकर बाहर आए हैं और बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में भी पहले ही दिन इसकी झलक देखने के लिए मिल गई है। शो को शुरू हुए अभी महज चंद घंटे हुए हैं और पहले दिन ही बिग बॉस के घर में लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया। इस लड़ाई झगडे़ के बीच दो कंटेस्टेंट्स की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। इतना ही नहीं, घरवालों ने भी दोनों की केमिस्ट्री को नोटिस करना शुरू कर दिया है और ये दो कंटेस्टेंट कनिका मान (Kanika Mann)-कुशल तंवर हैं, जिनकी दोस्ती शो में आते दी दिख रही है। Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 पर जल्द लगेगा ताला, इस दिन शूट होगा Smriti Irani के शो का आखिरी एपिसोड

    कनिका मान-कुशल तंवर का बना हैशटैग

    बिग बॉस 20 में पहले दिन ही माही विजय युंग डीएसए घर में जोडियों पर चर्चा करते हुए नजर आए। माही विज युंग डीएसए को बोलती दिखी कि अभी तो शो में कपल भी बनेगा। इस पर युंग ने बताया कि उन्हें लगता है कि कुशल तंवर पक्का लव एंगल गेम में खेलना वाला है। इस मौके पर युंग और माही, कुशल के साथ कनिका मान का नाम जोड़ते हैं। इसी बातचीत के बाद कुशल और कनिका कई बार साथ बैठे हुए भी नजर आते हैं। इतना ही नहीं, माही विज शो में सभी के लिए आते हा हलवा बनाती हैं और इस मौके पर भी कुशल कनिका की फ्लर्टिंग जारी रहती हैं। दोनों की यही नजदीकियां देखकर फैंस भी खुश हो गए हैं। और अब सोशल मीडिया पर दोनों का हैशटेग भी बन गया है। फैंस ने कनिका-कुशल को #Gullika दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Barabanki: हंसल मेहता की सीरीज से Bipasha Basu का होगा धांसू कमबैक, नए अंदाज में आएंगी नजर

      कनिका मान को मिला टीवी स्टार्स का सपोर्ट

      बता दें कि कनिका मान को टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स का सपोर्ट मिला है। एकता कपूर ने भी कनिका मान को अपना सपोर्ट दिया है। एकता कपूर ने कनिका के लिए अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट किया था। इसके अलावा, अंकिता लोखंडे और ऋषिता कोठारी ने भी कनिका मान को सपोर्ट करते हुए पोस्ट किया था। समर्थ जुरेल ने एकता को विनर का टैग दिया था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article