KBC 1 Crore Question: कौन बनेगा करोड़पति का 18वां सीजन चल रहा है। इस दौरान ऐसे कई सवाल पूछे जाते हैं जिसका जवाब आपको शायद ही पता होगा। यहां कई बार ऐसे सवाल सामने आते हैं, जिनका जवाब सुनने में आसान लगता है, लेकिन इतिहास से जुड़ी जानकारी न होने पर बड़े से बड़े जानकार भी उलझ जाते हैं। यहां कई इतिहास से जुड़े सवाल अक्सर हमें उन घटनाओं की याद दिलाते हैं, जिन्होंने देश की राजनीति और प्रशासन की दिशा बदल दी। ऐसा ही एक दिलचस्प सवाल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में 1 करोड़ रुपये के लिए पूछा गया कि जब भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई थी, उस समय भारत के वायसराय कौन थे? यह सवाल जितना आसान दिखाई देता है, इसका सही जवाब जानने के लिए इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर को समझना जरूरी है।
क्या है सवाल
जब भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली की गई तो भारत के वाइसराय कौन थे
इस सवाल के चार विकल्प
- A.लॉर्ड कर्जन (Lord Curzon)
- B.लॉर्ड हार्डिंज (Lord Hardinge)
- C. लॉर्ड मिंटो (Lord Minto)
- D. लॉर्ड रीडिंग (Lord Reading)
क्या है इसका जवाब
इसका सही जवाब ऑप्शन बी लॉर्ड हार्डिंज है। बता दें भारत की राजधानी को 12 दिसंबर 1911 को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई थी। उस समय ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज पंचम भारत आए हुए थे। उनके साथ महारानी मैरी भी भारत पहुंची थीं। दिल्ली में आयोजित भव्य दरबार में जॉर्ज पंचम ने स्वयं घोषणा की कि भारत की राजधानी अब कलकत्ता के बजाय दिल्ली होगी। इस ऐतिहासिक घोषणा के समय भारत के वायसराय लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय (Lord Hardinge II) थे। उन्होंने वर्ष 1910 में भारत के वायसराय के रूप में पद संभाला था और 1916 तक इस पद पर रहे।
कई प्रशासनिक और राजनीतिक कारण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी को दिल्ली लाने के पीछे कई प्रशासनिक और राजनीतिक कारण बताए जाते हैं। कलकत्ता लंबे समय तक ब्रिटिश भारत की राजधानी रहा था, लेकिन दिल्ली का ऐतिहासिक महत्व बेहद गहरा था। यह शहर कई भारतीय साम्राज्यों की सत्ता का केंद्र रह चुका था।
यह सवाल कौन बनेगा करोड़पित सीजन 15 में पूछा गया था। जसकरण सिंह इस सवाल का जवाब देकर इस सीजन के पहले करोड़पति बने थे।
