देश

कुश्ती के अखाड़े में पहुंचे राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा के अलग-अलग रंग

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 12, 2022, 07:14 PM IST

कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के 66 दिन हो चुके हैं। यह यात्रा फिलहाल महाराष्ट्र में हैं। इस दौरान यात्रा के कई रंग देखने को मिले हैं। राहुल गांधी अलग-अलग लुक में नजर आए। वे कुश्ती के अखाड़े में भी पहुंचे।

कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) महाराष्ट्र में हैं। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा शनिवार को 66वें दिन में प्रवेश कर चुकी है और अब तक छह राज्यों के 28 जिलों से होकर गुजरी है। Bharat Jodo Yatra जारी है। Rahul Gandhi लगातार इस यात्रा में पैदल चल रहे हैं और इस दौरान अलग-अलग राज्यों में लोगों से मिल रहे हैं वहां के अलग-अलग रंग देख रहे हैं। Rahul Gandhi इसी दौरान कुश्ती के अखाड़े में भी पहुंचे और वहां खिलाड़ियों को कुश्ती करते देखा।

20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा

करीब 150 दिन की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 3,570 किमी की दूरी तय की जाएगी। जम्मू-कश्मीर में समाप्त होने से पहले यह 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। पदयात्रा के दौरान महाराष्ट्र के पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। 20 नवंबर को यह मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि यह यात्रा अपना आधा पड़ाव पूरा कर चुकी है और 20 नवंबर तक महाराष्ट्र में हैं।

बिहार में भी निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा

जयराम रमेश नेअनुसार ओडिशा और असम में प्रदेश स्तर पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ चल रही है। इसके बाद 19 नवंबर को त्रिपुरा और 28 दिसंबर में पश्चिम बंगाल में कोलकाता से सिलिगुड़ी तक ऐसी यात्रा निकाली जाएगी। रमेश ने कहा कि बिहार में बांका से बोधगया तक भारत जोड़ो यात्रा-बिहार निकाली जाएगी, हालांकि इसकी तिथि अभी तय नहीं है।

शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा की वजह से राहुल गांधी संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में शामिल होने की संभावना नहीं है। जयराम रमेश ने यह जानकारी दी। रमेश ने कहा, राहुल गांधी जी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हैं। उनके वहां से आकर सत्र में शामिल होने की संभावना नहीं है। संसद के शीतकालीन सत्र के दिसंबर के पहले हफ्ते में पुराने भवन में शुरू होने तथा महीने के अंत तक चलने की संभावना है।

एकजुट है महा विकास आघाड़ी

रमेश ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेताओं सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल एवं जितेंद्र चव्हाण और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के आदित्य ठाकरे के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने से स्पष्ट हो गया है कि ‘महा विकास आघाड़ी’ (एमवीए) एकजुट है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article