देश

राहुल गांधी की भाषा वहीं जो देशविरोधियों की, किरेन रिजिजू बोले- हम चुप नहीं बैठ सकते

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 16, 2023, 11:38 AM IST

Kiren Rijiju on Rahu Gandhi statement: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी वही भाषा बोलते हैं जो देश की मुखालफत करने वाली की राय है। अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें जो मन में आए करें। लेकिन बात जब देशहित की होगी तो चुप्पी नहीं साधेंगे।

Image

किरेन रिजिजू, केंद्रीय कानून मंत्री

Kiren Rijiju on Rahu Gandhi statement: राहुल गांधी ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में भारत में लोकतंत्र की मजबूती पर अपनी राय रखी। उनके मुताबिक भारत में लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उनके इस विचार पर संसद के दोनों सदनों में सत्ता पक्ष हमलावर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुद कमान संभाली और कहा कि इस तरह के बयान से देश की छवि धुमिल होती है। बाद में केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि उनको पता ही नहीं चलता कि मोदी विरोध करते करते कब वो देश विरोध की बात करते हैं। अब कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भी निशाना साधा है।

देश को राहुल गांधी कर रहे हैं बदनाम

सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी से लंदन की अपनी यात्रा के दौरान अपनी टिप्पणियों के माध्यम से देश और इसकी लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने के लिए माफी मांगने के लिए कहा है। बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में बोलने की स्वतंत्रता नहीं है। सरकार ने न्यायपालिका, संसद और मीडिया का अपमान करने वाली टिप्पणी बताया। रिजिजू ने कहा कि जब राष्ट्रहित की बात आती है तो कोई चुप नहीं रह सकता। देश से जुड़ी कोई भी चीज सभी के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार और भारतीय जनता पार्टी को इस बात से कोई सरोकार नहीं है कि राहुल गांधी क्या कहते हैं और यह उनकी अपनी पार्टी को कैसे प्रभावित करता है, लेकिन वे किसी को भी देश को "बदनाम" करने की अनुमति नहीं देंगे।

देश को नुकसान होने पर नहीं बैठेंगे चुप

वह जो कुछ भी कहते हैं वह उनकी पार्टी को नुकसान पहुंचाता है। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर उनकी वजह से पार्टी डूबती है, तो यह हमारी चिंता नहीं है, लेकिन जब वह देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, तो हम चुप नहीं रह सकते। उन्होंने कांग्रेस के इस आग्रह का उल्लेख किया कि गांधी ने देश को बदनाम नहीं किया और इसलिए माफी का कोई सवाल ही नहीं था। “अगर कांग्रेस को लगता है कि यह कुछ भी गंभीर नहीं है, तो वे संसद में लोगों के एक निश्चित वर्ग का प्रतिनिधित्व करने के लायक नहीं हैं। उन्हें हमेशा भारत के लोगों का ऋणी रहना चाहिए जिन्होंने उन्हें देश की सेवा करने का अधिकतम अवसर दिया।उन्होंने कांग्रेस के इस आरोप को खारिज कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी विदेश यात्राओं के दौरान देश के खिलाफ बोला। रिजिजू ने कहा कि मोदी ने देश को बदनाम नहीं किया और सिर्फ इतना कहा कि उस समय की सरकार भ्रष्ट और अक्षम थी।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें