देश

जब राबड़ी देवी ने बहू राजश्री यादव को सिखाया चक्की चलाना, सामने आया ये शानदार VIDEO

Rabri Devi Rajshree Yadav Viral Video: तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने राबड़ी देवी के साथ चक्की चलाते हुए एक वीडियो शेयर किया है, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब सराहा जा रहा है।

Image

राजश्री यादव ने सासु राबड़ी देवी संग चलाई चक्की

Rajshree Yadav run a mill Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी चक्की चला रही है उनके साथ-साथ उनकी बहू तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव भी चक्की से आटा पीस रही है, ऐसा पहली बार नहीं है राजश्री

पहले भी कभी गाय को चारा खिलाती नजर आयीं तो कभी अपने घर के बागीचे में दिखीं हैं।

वहीं अब सास के साथ बहू राजश्री भी उनके कामों में हाथ बंटाती नजर आ रही हैं, गौर हो कि कुछ महीने पहले ही राजश्री का एक वीडियो गाय को चारा खिलाते हुए खूब वायरल हुआ था, चक्की चलाने के दौरान दौरान राजश्री यादव भी काफी खुश नजर आ रही है, ऐसा लग रहा है कि उन्हें भी चक्की चलाने में काफी मजा आ रहा है।

वीडियो शेयर करते हुए राजश्री यादव ने कैप्शन में लिखा है- 'मां के साथ घरेलू कामकाज', ये वीडियो शनिवार का है जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देखकर सास बहू की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि क्या बॉंडिंग है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article