देश

पंजाब के किसान 6 दिसंबर को करेंगे दिल्ली कूच, अंबाला में धारा 144 लागू; अंबाला डीसी ने की यह अपील

Farmer's Protest: एक बार फिर किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया है। इस बार पंजाब के किसानों की योजना है कि वह 6 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे, लेकिन अंबाला (हरियाणा) डीसी ने किसान नेताओं को पत्र लिखकर दिल्ली कूच स्थगित करने की अपील की है।

Image

किसान आंदोलन

Photo : iStock

Farmer's Protest: एक बार फिर किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया है। इस बार पंजाब के किसानों की योजना है कि वह 6 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे, लेकिन अंबाला (हरियाणा) डीसी ने किसान नेताओं को पत्र लिखकर दिल्ली कूच स्थगित करने की अपील की है।

अंबाला में धारा 144 लागू

अंबाला (हरियाणा)के डीसी ने किसानों से कानून व्यवस्था का हवाला देकर दिल्ली कूच स्थगित करने को कहा। साथ ही कहा कि अंबाला में पहले से ही धारा 144 लागू है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की अनुमति के बिना किसानों को दिल्ली नहीं जाने दिया जाएगा।

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले हुए हैं, जब सुरक्षा बलों ने दिल्ली की ओर उनके मार्च को रोक दिया था।

क्या है किसानों की मांगें?

किसानों की मांग है कि एमएसपी पर कानूनी गारंटी के अलावा कृषि ऋण को माफ किया जाए। साथ ही किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन, बिजली दरों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी न हो, पुलिसियां मामलों को वापस लिया जाए, लखीमपुर हिंसा के पीड़ितों का न्याय, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 की बहाली और पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article