देश

CM केजरीवाल से मुलाकात कर सकेंगे भगवंत मान, 15 अप्रैल की तारीख तय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 06:17 PM IST

Arvind Kejriwal News: तिहाड़ जेल में हुई बैठक में आईबी, दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी यूनिट, तिहाड़ जेल में सिक्योरिटी का रिव्यू किया गया। इसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से पंजाब सीएम कार्यालय को जानकारी दे दी गयी है कि भगवंत मतान अगले हफ्ते 15 अप्रैल को अरविंत केजरीवाल से मुलाक़ात के लिए आ सकते हैं।

Image

15 अप्रैल को तिहाड़ में केजरीवाल से मुलाकात करेंगे भगवंत मान

Arvind Kejriwal News: शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पंजाब के सीएम भगवंत मान मुलाकात कर सकेंगे। इसके लिए 15 अप्रैल की तारीख तय की गई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच तिहाड़ जेल में 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे मुलाकात होगी। बता दें, दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर आज तिहाड़ जेल में सुरक्षा बैठक हुई, जिसमें पंजाब के एडीजी ए.के.पांडे भी शामिल हुए।

जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल को होनी वाली इस मुलाकात के पहले जेल प्रशासन ने सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली है। आज हुई बैठक में आईबी, दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी यूनिट, तिहाड़ जेल में सिक्योरिटी का रिव्यू किया गया। इसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से पंजाब सीएम कार्यालय को जानकारी दे दी गयी है कि अगले हफ्ते वो 15 अप्रैल को मुलाक़ात के लिए आ सकते हैं। बता दे,15 अप्रैल को ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत भी पूरी हो रही है उस दिन उन्हें कोर्ट में भी पेश होना है।

जेल मैनुअल के तहत हुई बैठक

एक जेल अधिकारी ने बताया कि तिहाड़ में उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) के कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे यह बैठक शुरू हुई। मान और केजरीवाल के बीच मुलाकात के लिए दिल्ली जेल नियमावली के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था तथा सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए यह बैठक की गयी। बता दें, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिहाड़ की जेल संख्या दो में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए तिहाड़ प्रशासन से समय मांगा था।

छह लोगों से जेल में मुलाकात कर सकते हैं केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में छह लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। इसमें भगवंत मान का नाम भी शामिल है। बता दें, केजरीवाल अब निरस्त कर दी गयी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article