देश

PM Modi Rally in Nadia: फोन पर ताहिरपुर रैली को संबोधित कर रहे पीएम मोदी, बोले- माफी चाहता हूं खराब मौसम की वजह से नहीं पहुंच पाया

PM Modi nadia rally: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों को तृणमूल कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त है। प्रधानमंत्री मोदी ने ताहिरपुर रैली में कहा कि हमारा उद्देश्य पिछड़ेपन से जूझ रहे बंगाल के दूर-दराज के इलाकों तक आधुनिक संपर्क सुविधाएं सुनिश्चित करना है। मोदी ने फोन पर लोगों को संबोधित किया। उनका हेलीकॉप्टर घने कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते हेलीपैड पर नहीं उतर पाया।

Image

प्रधानमंत्री मोदी बोले- पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों को तृणमूल कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त

PM Modi rally in Taherpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के नदिया में रैली को संबोधित करने जा रहे थे, लेकिन उनका हेलीकॉप्टर घने कोहरे के कारण ताहिरपुर हेलीपैड पर नहीं उतर पाया। ऐसे में पीएम मोदी ने फोन पर ताहिरपुर रैली को संबोधित किया। उन्होंने अपना भाषण शुरू करते हुए कहा, 'मैं माफी चाहता हूं कि खराब मौसम की वजह से मैं बंगाल के नदिया में वेन्यू तक नहीं पहुंच पाया।'

प्रधानमंत्री मोदी ने ताहिरपुर रैली में कहा, 'हमारा उद्देश्य पिछड़ेपन से जूझ रहे बंगाल के दूर-दराज के इलाकों तक आधुनिक संपर्क सुविधाएं सुनिश्चित करना है।' उन्होंने कहा, 'तृणमूल कांग्रेस मेरा और भाजपा का चाहे जितना विरोध करे लेकिन पश्चिम बंगाल की प्रगति नहीं रुकनी चाहिए।'

TMC पर हमला

उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों को तृणमूल कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त है।' मोदी ने फोन के जरिये रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस उनका और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चाहे जितना विरोध करे लेकिन पश्चिम बंगाल की प्रगति नहीं रुकनी चाहिए। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य पिछड़ेपन से जूझ रहे बंगाल के दूर-दराज के इलाकों तक आधुनिक संपर्क सुविधाएं सुनिश्चित करना है।

मोदी आज ही दो दिवसीय असम यात्रा के लिए गुवाहाटी जाएंगे, जहां वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस बीच, ताहिरपुर के नेताजी पार्क रैली स्थल पर हंगामा हो गया, जब बढ़ती भीड़ ने अपना धैर्य खो दिया और अंदर घुसने की कोशिश की, जो पहले ही पूरी तरह से भर चुका था।

भीड़ ने रैली स्थल के एक वीआईपी प्रवेश द्वार को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, जिसके बाद जिले की पुलिस और प्रशासन को भीड़ को संभालने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

हेलीपैड के ऊपर घूमता रहा हेलीकॉप्टर

प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर हेलीपैड के ऊपर कुछ समय तक घूमा और फिर कोलकाता हवाई अड्डे लौट आया। अंतिम खबर मिलने तक प्रधानमंत्री हवाई अड्डे पर मौसम की स्थिति पर आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि मोदी सड़क मार्ग से ताहिरपुर में स्थित रैली स्थल तक पहुंचेंगे या फिर मौसम साफ होने का इंतजार कर हेलीकॉप्टर से रवाना होने का एक और प्रयास करेंगे। हालांकि, उन्होंने रैली को फोन पर संबोधित किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री पूर्वाह्न लगभग 10:40 बजे कोलकाता पहुंचे और फिर हेलीकॉप्टर से नदिया जिले के ताहिरपुर के लिए रवाना हुए। उन्होंने ताहिरपुर पहुंचकर पश्चिम बंगाल में राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत की। अब जहां अपने दौरे के दौरान वो भाजपा की राजनीतिक रैली 'परिवर्तन संकल्प सभा' को संबोधित करेंगे।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article