Prashant Kishor Injured: बिहार में चुनाव तैयारियों (Bihar Election News) के बीच एक खबर उस वक्त सामने आई जब जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) को पसली में चोट आ गई जिससे कारण वो आरा की एक रैली में दर्द से करहाते नजर आए उनको इलाज के लिए पटना रवाना कर दिया गया है।
जन सुराज के बिहार बदलाव यात्रा के दौरान आरा पहुंचे प्रशांत किशोर को पसली में चोट लग गई। करीब 2 किलोमीटर लंबी पदयात्रा और रोड शो के बाद जब वह सभा स्थल की ओर बढ़ रहे थे, तभी भीड़ में एक महिला को बचाने के प्रयास में उन्हें छाती में गाड़ी के गेट से गंभीर चोट लग गई।
बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर
मीडिया रिपोर्टों के मुतबिक उन्होंने बताया कि उनके सीने में दर्द हो रहा है पर जांच में ऐसा कुछ ना होकर पसली में चोट की बात सामने आई। जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
चोट के बावजूद प्रशांत किशोर ने मंच पर जाने का निर्णय लिया
हालांकि इस चोट के बावजूद प्रशांत किशोर ने मंच पर जाने का निर्णय लिया। मंच पर पहुंचते ही वह दर्द से कराहते नजर आए फिर तुरंत मंच से उतारकर उन्हें पास के निजी अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल में उनका सीटी स्कैन कराया गया।
'उन्हें छाती में चोट आई है, लेकिन यह गंभीर नहीं'
इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उन्हें छाती में चोट आई है, लेकिन यह गंभीर नहीं है। उन्हें प्राथमिक इलाज के तौर पर पेन किलर और एंटीबायोटिक दिया गया है। डॉक्टर ने कहा कि 'चिंता की कोई बात नहीं है, 24 से 48 घंटे में वे पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे।'
