देश

भारत-अमेरिका के बीच संभावनाएं 'असीमित...' Trade Deal की घोषणा के बाद क्या बोले सर्जियो गोर

अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते पर घोषणा के बाद, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध में 'असीमित संभावनाएं' हैं।

BTA

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं जिसके तहत अमेरिका पारस्परिक शुल्क में कमी करेगा, इसे 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर देगा।

ट्रंप ने सोमवार को भारत के साथ एक ट्रेड डील की घोषणा की, जिसमें कहा गया कि भारत पर अमेरिकी टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया जाएगा।अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में आगे कहा कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गया है। पीएम मोदी से वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वे मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं। हमने व्यापार और रूस व यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने सहित कई विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने रूसी तेल खरीद बंद करने और संयुक्त राज्य अमेरिका और संभवतः वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुए। इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी,जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मारे जा रहे हैं।

'दोनों देशों के बीच संबंध में 'असीमित संभावनाएं'

घोषणा के बाद, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध में 'असीमित संभावनाएं' हैं। 'जैसा कि मैंने कई बार कहा है, राष्ट्रपति ट्रंप सच में प्रधानमंत्री मोदी को एक महान दोस्त मानते हैं! आज शाम ट्रेड डील की खबर से बहुत खुश हूं। संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच संबंध में असीमित संभावनाएं हैं!' गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात की

इससे पहले टैरिफ पर तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात की। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक मुद्दों और भारत अमेरिकी रणनीतिक साझेदारी पर वार्ता हुई। दोनों वैश्विक नेताओं के बीच यह बातचीत उस दिन हुई जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वाशिंगटन की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

रवि वैश्य
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article