देश

Ram Mandir Pran Pratishtha Schedule- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का संभावित शेड्यूल आया सामने, जानिए पीएम मोदी इस दिन क्या-क्या करेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2024, 05:20 PM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान करने अयोध्या पहुंचेंगे। जानते हैं कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का शेड्यूल।

Image

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा

Photo : PTI

Ram Mandir Pran Pratishtha Schedule: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस कार्यक्रम में शिरकत करने देश-विदेश से बड़ी हस्तियां अयोध्या पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अयोध्या जा रहे हैं। इस खास समारोह से पहले उन्होंने 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान शुरू किया है जो 22 जनवरी तक चलेगा। इसी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का संभावित शेड्यूल सामने आया है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान करने अयोध्या पहुंचेंगे। जानते हैं कि क्या हो सकता है इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का शेड्यूल।

जानें पूरा शेड्यूल (Ram Mandir Pran Pratishtha Full Schedule)

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब सुबह 11:00 बजे राम जन्मभूमि पहुंचेंगे।
  • सुबह 11.05 से 11.20 बजे पीएम राम मंदिर निर्माण कर रहें मजदूरों का स्वागत करेंगे।
  • प्रधानमंत्री मोदी राम जन्मभूमि पर मजदूरों का अभिनंदन करेंगे।
  • 11.25 बजे मोदी राम मंदिर आंदोलन के नेतृत्वकर्ताओं (देवराहा बाबा, इत्यादि) को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके प्रतीक के लिए जटायु जी की प्रतिमा बनाई गई है। इस प्रतिमा का पूजन करके पीएम मोदी श्रद्धांजलि देंगे।
  • इसके बाद पीएम मोदी यज्ञशाला में प्रवेश करेंगे।
  • करीब दोपहर 12 बजे पीएम प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए गर्भ गृह में प्रवेश करेंगे।
  • 12.20 बजे से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू होगा।
  • प्राण प्रतिष्ठा के बाद दोपहर करीब 1 बजे पीएम मोदी जन्म भूमि पर उपस्थित साधु संतों से मिलेंगे।
  • इसके बाद मंच पर पीएम मोदी और संघ प्रमुख भागवत का स्वागत सीएम योगी करेंगे।
  • करीब 1:15 पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन होगा।
  • करीब 1.30 बजे पीएम मोदी का संबोधन होगा।

16 जनवरी से शुरू हो रहे अनुष्ठान (Ram Mandir Pran Pratishtha Anushthan)

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी 2024 की तारीख तय है। आज 16 जनवरी से इसके निमित्त अनुष्ठान शुरू होने जा रहे हैं। मंगलवार से लेकर 22 जनवरी सोमवार तक हर दिन विशेष अनुष्ठान होंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की विधि शुरू हो रही है। रामजन्म भूमि ट्रस्ट ने इन सातों दिनों की पूरी कार्यक्रम शृंखला सामने रखी है। 16 जनवरी को प्रायश्चित और कर्मकुटी पूजन के साथ इस आयोजन की शुरुआत होगी। इसके बाद 17 जनवरी को मूर्ति को मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। फिर हर दिन एक अधिवासिक अनुष्ठान होगा। इन सभी अधिवासों की समाप्ति के बाद 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article