देश

PM मोदी के UAE दौरे से मजबूत होंगे दोनों देशों के रिश्ते, हरमीक सिंह ने कहा यूएई भरोसे और स्थिरता की मिसाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और यूएई के रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी और सांस्कृतिक सहयोग नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है। यही वजह है कि यूएई में रहने वाला भारतीय समुदाय खुद को पहले से ज्यादा जुड़ा और सम्मानित महसूस करता है।

Image

पीएम मोदी का यूएई दौरा

PM Modi UAE Visit : संयुक्त अरब अमीरात और भारत के मजबूत होते रिश्तों के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएई दौरे को लेकर वहां रहने वाले भारतीय समुदाय में खास उत्साह देखा गया। पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ व्यापक बातचीत कर भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर जोर दिया है। इसी बीच यूएई में रहने वाले उद्योगपति डॉ. हरमीक सिंह ने यूएई की स्थिरता, सुरक्षा और समावेशी माहौल की खुलकर सराहना की है। कहा कि मौजूदा वैश्विक और क्षेत्रीय तनाव के दौर में भी यूएई ने अपने नागरिकों और प्रवासियों को सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल दिया है। उन्होंने कहा कि आज यह देश केवल कारोबार और रोजगार का केंद्र नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए दूसरे घर जैसा बन चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और यूएई के रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी और सांस्कृतिक सहयोग नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है। यही वजह है कि यूएई में रहने वाला भारतीय समुदाय खुद को पहले से ज्यादा जुड़ा और सम्मानित महसूस करता है।

भारत और यूएई के बीच बढ़ती साझेदारी से बढ़ेंगे अवसर

सिंह के मुताबिक, यूएई में रहने वाले करीब 1.1 करोड़ लोग आज एक साझा भविष्य और बेहतर जीवन की भावना से जुड़े हुए हैं। यहां 200 से अधिक देशों के लोग अपनी सांस्कृतिक पहचान के साथ रह रहे हैं और देश की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने यूएई के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश ने हर समुदाय को समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान दिया है। यही कारण है कि विदेशी निवासी अब यूएई को केवल काम करने की जगह नहीं, बल्कि स्थायी रूप से जुड़ने योग्य देश मानने लगे हैं। प्लान बी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. हरमीक सिंह सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। भारत और यूएई के बीच बढ़ती साझेदारी आने वाले समय में दोनों देशों के लोगों के लिए नए अवसर पैदा करेगी और यह संबंध वैश्विक स्तर पर सहयोग और स्थिरता की नई मिसाल बनेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दौरा भले ही लंबा न रहा हो, लेकिन इसके नतीजे रणनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा को कम समय का, लेकिन बड़े परिणाम वाला दौरा बताया है। पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (MBZ) के साथ व्यापक बातचीत कर भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर जोर दिया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article