देश

तस्वीरों में देखें कैसा है Shivamogga airport, चुनावी राज्य कर्नाटक को PM मोदी आज देंगे कई सौगात

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 27, 2023, 07:40 AM IST

Shivamogga airport : शिवमोगा एयरपोर्ट को कमल के आकार में बनाया गया है। इस एयरपोर्ट पर हर घंटे करीब 300 यात्री आ-जा सकते हैं। इस एयरपोर्ट से शिवमोगा और आसपास के दूसरे क्षेत्रों तक संपर्क और पहुंच में सुधार होने की संभावना है।

Image

कमल के आकार में बना है शिवमोगा एयरपोर्ट।

Photo : Times Now Digital

Shivamogga airport : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक में शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह राज्य को विकास की कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। नवनिर्मित शिवमोगा एयरपोर्ट बेहद शानदार है। इसका उद्घाटन करने से पहले पीएम एयरपोर्ट का घूमकर जायजा लेंगे। शिवमोगा एवं बेलगावी जिलों के लोगों को पीएम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, रेलवे और सड़क परियोजनाओं, ग्रामीण जल कनेक्टिविटी परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

कमल के आकार में बना है एयरपोर्ट

शिवमोगा एयरपोर्ट को कमल के आकार में बनाया गया है। इस एयरपोर्ट पर हर घंटे करीब 300 यात्री आ-जा सकते हैं। इस एयरपोर्ट से शिवमोगा और आसपास के दूसरे क्षेत्रों तक संपर्क और पहुंच में सुधार होने की संभावना है। अपनी इस यात्रा के दौरान वह दो रेलवे प्रोजेक्ट्स शिकारीपुरा-रानीबेन्नूर नई रेलवे लाइन और कोटेगंगुरु रेलवे कोचिंग डिपो की आधारशिला भी रखेंगे।
Shivamogga airport

Shivamogga airport

निर्माण में आई 450 करोड़ रुपये की लागत

नया हवाई अड्डा करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। कमल के आकार वाले इस हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल भवन में प्रति घंटे 300 यात्री आ-जा सकते हैं। इस हवाई अड्डा से शिवमोगा एवं आसपास के अन्य क्षेत्रों तक संपर्क एवं पहुंच में सुधार होने की संभावना है। अपनी इस यात्रा के दौरान वह दो रेलवे परियोजनाओं शिकारीपुरा-रानीबेन्नूर नयी रेलवे लाइन और कोटेगंगुरु रेलवे कोचिंग डिपो की आधारशिला भी रखेंगे।
Shivamogga airport

Shivamogga airport

नई रेलवे लाइन की आधारशिला

शिवमोगा -शिकारीपुरा-रानीबेन्नूर नई रेलवे लाइन को 990 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा और यह बेंगलुरु-मुंबई मुख्य लाइन के साथ मलनाड क्षेत्र को बेहतर संपर्क प्रदान करेगा। शिवमोगा शहर में कोटेगंगुरु रेलवे कोचिंग डिपो को 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा ताकि शिवमोगा से नयी ट्रेनें शुरू करने और बेंगलुरू और मैसूरु में रखरखाव सुविधाओं में मदद मिल सके।

विकास की अन्य परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री 215 करोड़ रुपये से अधिक की कई सड़क विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिसमें शिकारीपुरा शहर के लिए बेंदूर-रानीबेन्नूर को जोड़ने वाली नयी बाईपास सड़क का निर्माण, मेगारावल्ली से अगुम्बे तक एनएच-169ए का चौड़ीकरण और तीर्थहल्ली तालुक में भारतीपुरा में एक नए पुल का निर्माण शामिल है।
Shivamogga airport

Shivamogga airport

ग्रामीण योजनाओं का अनावरण भी

वह जल जीवन मिशन के तहत 950 करोड़ रुपये से अधिक की बहु-ग्रामीण योजनाओं का अनावरण और शिलान्यास भी करेंगे। इसमें गौतमपुरा और 127 अन्य गांवों के लिए एक योजना का उद्घाटन और 860 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से विकसित की जाने वाली तीन अन्य योजनाओं की आधारशिला रखना शामिल है।
Shivamogga airport

Shivamogga airport

चार योजनाओं का उद्देश्य चालू स्थिति में घरेलू पाइप युक्त पानी का कनेक्शन प्रदान करना है, जिससे कुल 4.4 लाख से अधिक लोगों को लाभ होने की उम्मीद है। शिवमोगा में 895 करोड़ रुपये से अधिक की 44 स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article