देश

Mulayam Singh Health: मुलायम की हालत गंभीर, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने अखिलेश से लिया हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 11:09 PM IST

Mulayam Singh Yadav’s health: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लीस उन्होंने यह भी कहा कि जो भी संभव सहायता की जरूरत है, वह मदद के लिए वहां मौजूद हैं, वहीं मेदांता अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुलायम सिंह यादव के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं, डॉक्टरों के मुताबिक, मुलायम सिंह की तबीयत अभी स्थिर बनी हुई है मगर दवाओं के असर को लेकर उन्हें अगले 24 घंटे का समय बेहद अहम है।

82 साल के पूर्व मुख्यमंत्री को कई दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन रविवार को उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

वहीं इससे पहले मुलायम की तबियत ज्यादा खराब की खबर पर अखिलेश और डिंपल यादव तुरंत मेदांता पहुंच गए वहीं मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव वहां पहले से मौजूद थे, अस्पताल ने कहा समाजवादी पार्टी ही मुलायम के सेहत की जानकारी शेयर करेगी।

सूत्रों ने बताया कि उन्हें गंभीर स्थिति के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिलहाल उनकी मेडिकल कंडीशन गंभीर बताई जा रही है। वह वर्तमान में आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ सुशीला कटारिया की देखरेख में हैं। सूत्रों ने बताया कि उनका इलाज मेदांता अस्पताल में किया जा रहा है, क्योंकि वहां उनका रूटीन चेकअप भी होता है। जुलाई 2021 में मुलायम सिंह यादव को बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article