देश

लोकसभा चुनाव से पहले कॉन्फिडेंस में PM Modi, कैबिनेट मंत्रियों से मांगा नई सरकार के पांच साल का 'मास्टर प्लान'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2024, 06:40 PM IST

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों से अपने-अपने मंत्रालयों के सचिवों और अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर इस बारे में चर्चा करने के लिए कहा कि नई सरकार के पहले 100 दिन और अगले पांच साल के एजेंडे को बेहतर ढंग से कैसे लागू किया जा सकता है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Photo : Twitter

PM Modi: लोकसभा चुनाव से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्रियों से नई सरकार के पहले 100 दिन और अगले पांच साल का रोडमैप मांगा है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान मंत्रियों से अगले पांच साल के रोडमैप के साथ आने को कहा है।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि आने वाले पांच साल में और भी ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार का तीसरा टर्म भारत को विकसित देश बनाने की दिशा में ले जाएगा। ऐसे में उन्होंने आगामी पांच सालों के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

पांच साल के एजेंडे पर काम करेगी मोदी सरकार

सूत्रों के मुताबिक, बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने मंत्रियों से अपने-अपने मंत्रालयों के सचिवों और अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर इस बारे में चर्चा करने के लिए कहा कि नई सरकार के पहले 100 दिन और अगले पांच साल के एजेंडे को बेहतर ढंग से कैसे लागू किया जा सकता है। यह बैठक निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद हुई है। इससे पहले एक मीडिया चैनल के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में अपनी सरकार के सत्ता में बरकरार रहने का भरोसा जताते हुए कहा कि लोग अगले पांच साल में निर्णायक नीतियां एवं फैसले देखेंगे और वह उनपर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल दुनिया के लिए एक स्थिर, सक्षम और मजबूत भारत की गारंटी होंगे और विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।

20 मार्च को जारी होगी पहली अधिसूचना

मंत्रिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को निर्वाचन आयोग की सिफारिश भेजकर सात चरण के संसदीय चुनावों की तारीखों को अधिसूचित करने की प्रक्रिया भी शुरू की। पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को 102 सीट पर मतदान के लिए पहली अधिसूचना 20 मार्च को जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही किसी विशेष चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!