देश

VIDEO: काशी विश्वनाथ में PM मोदी ने की विशेष पूजा, प्रधानमंत्री को भेंट किया गया डमरू और त्रिशूल

PM Modi In Varanasi: पीएम नरेंद्र मोदी अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन खास कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और आज करीब 14 किलोमीटर लंबा रोड शो करने जा रहे हैं। यह रोड शो बरेका (BLW) से काशी विश्वनाथ मंदिर तक होगा, जहां पीएम मोदी धीमी रफ्तार से चलते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। रास्ते में पांच प्रमुख स्वागत स्थल बनाए गए हैं, जहां भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ उनका स्वागत करेंगे।

Image

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना। PTI

Photo : PTI

PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ में पूजा अर्चना की। पीएम मोदी का आज बनारस का दूसरा दिन है। पीएम मोदी आज लगभग 14 किमी का रोडशो भी करेंगे।

इसके अलावा आज ही पीएम मोदी को प्रयागराज से मेरठ तक बने गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन भी करना है। इसके लिए उद्घाटन कार्यक्रम हरदोई जिले में रखा गया है।

पीएम मोदी ने षोडशोपचार पद्धति से की पूजा

प्रधानमंत्री ने षोडशोपचार पद्धति से बाबा का अभिषेक किया। इस शास्त्रीय विधि के तहत उन्होंने सर्वप्रथम देवता का आह्वान किया, जिसके बाद उन्हें पाद्य और अर्घ्य अर्पित किया। निर्धारित धार्मिक क्रम का पालन करते हुए पीएम मोदी ने गंगाजल, हल्दी जल, अक्षत और दूध से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। पूजन के दौरान उन्होंने महादेव को प्रिय मंदार की माला भी अर्पित की। अनुष्ठान के अंत में उन्होंने पंचदीप प्रज्वलित कर बाबा की आरती उतारी और मंदिर की प्रदक्षिणा कर लोक-कल्याण की कामना की।

डमरू और त्रिशूल भेंट कर किया गया स्वागत

पूजन संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें सम्मानस्वरूप त्रिशूल और काशी विश्वनाथ मंदिर की एक सुंदर प्रतिकृति भेंट की गई। इसके साथ ही, उन्हें शिव का प्रतीक डमरू भी प्रदान किया गया और पारंपरिक पटका पहनाकर उनका विशेष अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान रहा।

पीएम मोदी का मिनी रोड शो

पीएम मोदी, बरेका (BLW) से काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) तक करीब 14 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। इस दौरान वह धीमी रफ्तार में वाहन से चलते हुए रास्ते में मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे।

उनके स्वागत के लिए पूरे मार्ग पर पांच प्रमुख स्वागत स्थल बनाए गए हैं, जहां भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत करेंगे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Bengal SIR: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से मांगे ज्यादा ट्रिब्यूनल, हर लोकसभा सीट पर एक ट्रिब्यूनल बनाने का प्रस्ताव

Bengal SIR: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से मांगे ज्यादा ट्रिब्यूनल, हर लोकसभा सीट पर एक ट्रिब्यूनल बनाने का प्रस्ताव

हिंदू समाज पर 'कलंक' है जातिगत भेदभाव, RSS नेता होसबाले बोले- 'कानूनों से नहीं, व्यक्तिगत आचरण बदलने से मिटेगी सामाजिक कुरीति'

हिंदू समाज पर 'कलंक' है जातिगत भेदभाव, RSS नेता होसबाले बोले- 'कानूनों से नहीं, व्यक्तिगत आचरण बदलने से मिटेगी सामाजिक कुरीति'

आज की ताजा खबर, 21 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: डोनाल्ड ट्रंप ने टाला हूती विद्रोहियों पर हमला...ईरान बोला- शर्तें पूरी होने तक न होर्मुज खुलेगा, न अमेरिका से बातचीत, अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी सेना का हमला

IG Defence का बड़ा कमाल, पोखरण में किया KAL ड्रोन का सफल फ्लाइट टेस्ट, दुश्मनों का बनेगा काल, जानिए रेंज और ताकत

IG Defence का बड़ा कमाल, पोखरण में किया KAL ड्रोन का सफल फ्लाइट टेस्ट, दुश्मनों का बनेगा काल, जानिए रेंज और ताकत

यूपी में 'बाबा' को रोकने के लिए AIMIM से मिलाएं हाथ, चुनाव के बाद रोना मत, ओवैसी का विपक्षी दलों को अल्टीमेटम

यूपी में 'बाबा' को रोकने के लिए AIMIM से मिलाएं हाथ, चुनाव के बाद रोना मत, ओवैसी का विपक्षी दलों को अल्टीमेटम