प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां साई बाबा के आशीर्वाद से 7,500 करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। महाराष्ट्र को 5 दशकों जिस निलवंडे बांध का इंतजार था आज वे काम भी पूरा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि आज मंदिर से जुड़ी जिन योजनाओं का लोकार्पण हुआ है, उनका शिलान्यास करने का अवसर भी मुझे ही मिला था। दर्शन कतार परिसर के पूरा होने से देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बहुत आसानी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले किसानों की सुध कोई नहीं लेता था। हमने पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की, जिसकी मदद से देश भर के करोड़ों छोटे किसानों को 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। महाराष्ट्र के छोटे किसानों के बैंक खातों में भी सीधे 26 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए हैं।
महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता काफी समय तक केंद्र सरकार में कृषि मंत्री रहे हैं लेकिन उन्होंने 7 साल के अपने कार्यकाल में देश भर के किसानों से MSP पर सिर्फ साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये का अनाज खरीदा। जबकि हमारी सरकार 7 वर्षों में MSP के रूप में साढ़े 13 लाख करोड़ रुपये किसानों को दे चुकी है। किसानों के नाम पर वोट की राजनीति करने वालों ने आपको बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाया है। गौर हो कि एनसीपी नेता शरद पवार लंबे समय तक केंद्र में कृषि मंत्री रह चुके हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि आज निलवंडे परियोजना पर जल पूजा हुई है, इसे 1970 में स्वीकृति मिली थी, मतलब ये परियोजना 5 दशकों से लटकी हुई थी। जब हमारी सरकार आई, तो इसपर तेजी से काम हुआ। दशकों से लटकी महाराष्ट्र की 26 और सिंचाई परियोजनाओं को केंद्र सरकार पूरा करने में जुटी है। मेरी आप सभी से एक प्रार्थना है कि पानी परमात्मा का प्रसाद है, एक बूंद पानी भी बर्बाद नहीं होना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश को गरीबी से मुक्ति मिले, गरीब से गरीब परिवार को आगे बढ़ने का अवसर मिले, यही सच्चा सामाजिक न्याय है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलती है। हमारी डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण है। आज जब देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, तो गरीब कल्याण के लिए सरकार का बजट भी बढ़ रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि देश को गरीबी से मुक्ति मिले, गरीब से गरीब परिवार को आगे बढ़ने का अवसर मिले, यही सच्चा सामाजिक न्याय है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलती है। हमारी डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण है। आज जब देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, तो गरीब कल्याण के लिए सरकार का बजट भी बढ़ रहा है। हम सच्ची नीयत से किसान के सशक्तिकरण में जुटे हैं। लेकिन कुछ लोगों ने महाराष्ट्र में किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति की है।
