देश

Video: हिमाचल प्रदेश में स्पिति के Giu गांव में पहली बार पहुंचा मोबाइल नेटवर्क, पीएम मोदी ने किया कॉल तो...

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 18, 2024, 09:37 PM IST

PM Modi spoke to Giu village of Spiti: हिमाचल प्रदेश के स्पिति के Giu गांव में अभी तक मोबाइल सर्विस नहीं थी जो अब शुरू हो गई, इसके शुभारंभ होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गांव के लोगों से बातचीत की है, वहीं मोबाइल से बातचीत के दौरान गांव के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित Giu में टेलीकॉम कनेक्टिविटी पहुंची
  • मोबाइल सिग्नल आने पर Giu के लोगों की खुशी देखने लायक थी
  • पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के स्पीति में ग्यू के ग्रामीणों से बात की है

PM Modi spoke to Giu village of Spiti: देश में मोबाइल क्रांति के बीच एक गांव ऐसा भी था जो मोबाइल नेटवर्क के लिए तरस रहा था खैर अब ऐसा नहीं है, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित ग्यू (Giu) में टेलीकॉम कनेक्टिविटी पहुंच गई है। ऐसा होने पर यहां के लोगों की खुशी देखने लायक थी, मोबाइल नेटवर्क आने के बाद पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के स्पीति में ग्यू के ग्रामीणों से बात की है।

वहीं दूरसंचार विभाग ने भी एक्स पर एक पोस्ट M की है। जिसमें लिखा है लाहौल और स्पीति जिले में भारत के पहले गांव, कौरिक और ग्यू में टेलीकॉम कनेक्टिविटी पहुंच गई है, दूर-दराज में स्थित यह गांव समुद्र तल से 14,931 फीट की ऊंचाई पर है, जहां लोगों अब फोन पर बात कर सकते हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!