देश

मोदी के 'गुरु' रासबिहारी मणियार का निधन, श्रद्धांजलि दे बोले PM- जीवन में उनका अमूल्य योगदान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 27, 2022, 09:32 PM IST

PM Modi School Teacher: अपने स्कूली शिक्षक रासबिहारी मणियार को याद करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके जीवन में इस गुरु का महत्वपूर्ण योगदान है। स्कूल से लेकर वो अब तक उनका मार्गदर्शन करते रहे थे। कुछ साल पहले उन्होंने अपने शिक्षक को सम्मानित भी किया था।

Image

पीएम मोदी के गुरु का निधन

Photo : Twitter

PM Modi School Teacher: पीएम मोदी के स्कूली शिक्षक रासबिहारी मणियार का निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्वीट करके दी है। पीएम ने अपने गुरु को याद करते हुए कहा कि जीवन के इस पड़ाव तक उन्हें अपने शिक्षक का मार्ग दर्शन मिलते रहा था।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके अपने गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम ने गुजराती में ट्वीट कर कहा- "मेरे स्कूल के शिक्षक रासबिहारी मणियार के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। जीवन के इस पड़ाव तक मैं उनके साथ जुड़ा रहा और एक विद्यार्थी के रूप में मुझे जीवन भर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का संतोष रहा।

पीएम मोदी ने अपने साथ उनके एक फोटो को भी ट्वीट किया है। इस फोटो में वो अपने गुरु के साथ दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये तब की फोटो है जब उन्होंने गुजरात में शिक्षकों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। बता दें कि प्रधानमंत्री अपने स्कूल के शिक्षकों को आज भी नहीं भूले हैं। वो जब गुजरात के सीएम थे, तब अहमदाबाद के कॉलेज मैदान में एक समारोह आयोजित किया था, यहां उन्होंने तब स्कूली जीवन के अपने शिक्षकों को सम्मानित किया था। अपनी गुजरात यात्राओं के दौरान भी, पीएम अपने शिक्षकों से मिलते रहे हैं।

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार से अगले दो दिनों के लिए गुजरात दौरे पर हैं। जिसमें वह दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के विभिन्न जिलों और तालुकों में सभाओं को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम सूरत सर्किट हाउस में होगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article