Mahagathabandhan PM Face in 2024: देश में अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं, इसे लेकर सत्ता और विपक्ष अपने कील-कांटे दुरूस्त करने में जुटा है, इस बीच विपक्षी पार्टियों की एकजुटता भी सामने आ रही है, महागठबंधन के तहत कई विपक्षी पार्टियां एकजुटता की बात कह रही हैं।
हाल ही में महागठबंधन की एक बड़ी बैठक भी बिहार की राजधानी पटना में हुई थी, मसला अब 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष के चेहरे के चयन का है, इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है।
वहीं 6 जुलाई को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से इस बावत सवाल किया गया तो उनका जवाब कुछ यूं था- राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, "जो भी पीएम बनता है, उसे पत्नी के बिना नहीं रहना चाहिए। पत्नी के बिना पीएम आवास में रहना गलत है। इसे ख़त्म किया जाना चाहिए"
वहीं जब उनसे पूछा गया कि 2024 के चुनावों में गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी, तो उन्होंने कहा, "कम से कम 300 सीटें।"
इस बार सभी की नजर बिहार की तरफ
गौर हो कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इस बार सभी की नजर बिहार की तरफ है, बिहार में सीटों को लेकर हाल ही में 'टाइम्स नाउ नवभारत' ने सर्वे कराया है, सर्वे में लोगों से ये सवाल पूछा गया कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो बिहार में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है, सर्वे के आंकड़े चौंका देने वाले हैं, सर्वे के अनुसार बिहार में एनडीए को 22 से 24 सीटें मिल सकती है, वहीं, महागठबंधन की बात करें तो 16 से 18 सीटें मिलने की संभावना है,अन्य के खाते में एक भी सीटें नहीं जा सकती है।
