देश

क्या वर्शिप एक्ट खत्म करेगी मोदी सरकार? SC में सॉलिसिटर जनरल ने की बहुत बड़ी टिप्पणी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 07:35 PM IST

places of worship act, 1991: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि 'अयोध्या केस का जिक्र यहां उचित नहीं है...अयोध्या जजमेंट में प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट पर टिप्पणी एक अलग संदर्भ में थी।' ज्ञानवापी का मुद्दा हो या फिर मथुरा विवाद। मुस्लिम पक्ष बार-बार प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 की दुहाई देता रहा है।

Places Of Worship Act : क्या हिंदुओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय करने वाला वर्शिप एक्ट खत्म होने वाला है। क्या मोदी सरकार ने ऐसे संकेत दे दिए हैं कि हिंदुओं के साथ अन्याय करने वाले कानून के चैप्टर को बंद करने की पूरी तैयारी हो चुकी है। दरअसल वर्शिप एक्ट के खिलाफ दी गई याचिकाओं पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इन याचिकाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस देकर 2 हफ्ते में यानि 31 अक्टूबर तक जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट 14 नवंबर को इस मामले की सुनवाई करेगा। इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बहुत बड़ी टिप्पणी की और इस वर्शिप एक्ट को लेकर सरकार की मंशा क्या है इसके संकेत भी इशारों में दे दिए।

अयोध्या केस का जिक्र यहां उचित नहीं-तुषार मेहता

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि 'अयोध्या केस का जिक्र यहां उचित नहीं है...अयोध्या जजमेंट में प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट पर टिप्पणी एक अलग संदर्भ में थी।' ज्ञानवापी का मुद्दा हो या फिर मथुरा विवाद। मुस्लिम पक्ष बार-बार प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 की दुहाई देता रहा है। इस एक्ट के तहत सिर्फ राम मंदिर विवाद मामले को अलग रखा गया था।

इस एक्ट की वैधानिकता का परीक्षण कर रहा सुप्रीम कोर्ट

इस एक्ट को रद्द करने की मांग को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट इस एक्ट की वैधानिकता का परीक्षण कर रहा है लेकिन आज सॉलिसिटर जनरल ने जो टिप्पणी की उसके क्या मायने हो सकते हैं उसे भी जानना जरूरी है केंद्र की ओर से दायर की गई टिप्पणी पर गौर करें तो क्या ये एक्ट में बदलाव या एक्ट खत्म करने के शुरुआती संकेत हैं। सरकार नहीं मानती कि वर्शिप एक्ट को छुआ नहीं जा सकता। हर केस में वर्शिप एक्ट लागू हो, ये सरकार नहीं मानती है।

ऐसे में सवाल हैं क्या प्रधानमंत्री मोदी बड़ा फैसला लेंगे और वर्शिप एक्ट खत्म करेंगे? देश सेक्युलर तो फिर हिंदुओं से 'अन्याय' वाला एक्ट क्यों? क्या सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने बड़ा इशारा दे दिया है कि 'वर्शिप एक्ट' नहीं चलेगा?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article