देश

अजित पवार के बेटे पार्थ ने की शरद पवार से मुलाकात, NCP के एकीकरण का दिया आश्वासन

एनसीपी प्रमुख अजित पवार के करीबी सहयोगी और बारामती में पवार परिवार के विश्वासपात्र किरण गुजर ने कहा कि पवार साहब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कुछ भी कहा, वह उचित है। हालांकि, मुझे लगा कि कुछ संवाद में कमी रह गई है और मुझे लगा कि इसे दूर किया जाना चाहिए।

Image

पार्थ पवार ने की शरद पवार से मुलाकात

Photo : PTI

Parth met Sharad Pawar- दिवंगत अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार ने शनिवार को एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि एनसीपी दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के विलय के संबंध में उनके पिता की इच्छा पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके एक करीबी सहयोगी ने यह दावा किया। शरद पवार द्वारा सुबह यह कहने के बाद कि उन्हें महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण की योजना की जानकारी नहीं थी, और इस बात की आशंका व्यक्त करने के बाद कि एकीकरण प्रक्रिया में बाधा आ सकती है, पार्थ ने अपने दादा से मुलाकात की।

पार्थ ने की पूरे परिवार से बात

एनसीपी प्रमुख अजित पवार के करीबी सहयोगी और बारामती में पवार परिवार के विश्वासपात्र किरण गुजर ने कहा कि पवार साहब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कुछ भी कहा, वह उचित है। हालांकि, मुझे लगा कि कुछ संवाद में कमी रह गई है और मुझे लगा कि इसे दूर किया जाना चाहिए। बाद में पार्थ ने पवार साहब से संपर्क किया और पूरे परिवार से बात की। चर्चा के दौरान पार्थ ने आश्वासन दिया कि पवार परिवार सहित बारामती में हर कोई अजित दादा की इच्छा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एनसीपी नेता सुनील तटकरे द्वारा शरद पवार और उनके भतीजे अजीत पवार के बीच 17 जनवरी को हुई बैठक के प्रस्तावित विलय से संबंधित होने के दावों को खारिज करने के बारे में पूछे जाने पर, गुर्जर ने कहा कि अजीत पवार ने उन्हें उस बैठक के परिणाम से अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि पार्थ ने शरद पवार को बताया कि वे अजीत पवार की विलय की इच्छा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सुनेत्रा पवार बनीं डिप्टी सीएम

राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया। राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सुनेत्रा पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल सहित कई अन्य नेता और अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान, 'अजित दादा अमर रहे' के नारे भी लगे

PM मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं, वह इस जिम्मेदारी को संभालने वाली पहली महिला हैं। मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए अथक प्रयास करेंगी और दिवंगत अजितदादा पवार के 'विजन' को पूरा करेंगी।''

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article