देश

J&K में इंटरनेशनल बॉर्डर और LoC के पास दिखे कई संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन; सर्च ऑपरेशन जारी

Suspected Pakistani Drone: जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) और नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कई संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। जिसके बाद तलाशी अभियान लॉन्च किया गया। रविवार शाम तक इंटरनेशनल बॉर्डर और नियंत्रण रेखा के अलग-अलग इलाकों से कम से कम पांच संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली हैं।

Image

एलओसी के पास दिखे कई संदिग्ध ड्रोन

Photo : Times Now Digital

Suspected Pakistani Drone: जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) और नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कई संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। जिसके बाद तलाशी अभियान लॉन्च किया गया। टाइम्स नाउ के सूत्रों के मुताबिक, रविवार शाम लगभग 6:35 बजे राजौरी जिले के खब्बर गांव में एक ड्रोन जैसी उड़ने वाली एक वस्तु देखी गई। स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि यह कम ऊंचाई पर उड़ रही थी जिसमें एक टिमटिमाती हुई सफेद लाइट जल रही थी।

कहां दिखाई दिया ड्रोन

बताया जा रहा है कि यह संदिग्ध ड्रोन कलाकोट तहसील के धर्मसाल गांव की ओर से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ और दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा में उड़ते हुए रियासी जिले के भरख इलाके की ओर बढ़ गया।

सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा

एक अन्य घटना में, पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक और संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक संदिग्ध ड्रोन पर गोलीबारी की। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ड्रोन को निशाना बनाया गया या निष्क्रिय किया गया।

5 संदिग्ध ड्रोन देखे गए

रविवार शाम तक इंटरनेशनल बॉर्डर और नियंत्रण रेखा के अलग-अलग इलाकों से कम से कम पांच संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली हैं। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, उन्होंने बताया कि शाम करीब 7:15 मिनट पर सांबा के रामगढ़ सेक्टर के चक बाबराल गांव के ऊपर एक ड्रोन जैसी वस्तु कुछ मिनटों तक मंडराती हुई देखी गई।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजकर 35 मिनट पर पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट सेक्टर में तैन से टोपा में भी एक ड्रोन जैसी वस्तु देखी गई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को सुरक्षा बलों ने सांबा जिले से लगती इंटरनेशनल बॉर्डर के पास घगवाल के पलोरा गांव में पाकिस्तान से आए एक ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों की खेप बरामद की। उन्होंने बताया कि इस खेप में दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 16 गोलियां और एक ग्रेनेड शामिल थे।

Suhail Nazeer Bhat
सुहैल नाजिर भट्टauthor

सुहैल साहिल भट्ट को 8 साल का घाटी में रिपोर्टिंग का तजुर्बा है। राजनीति और कश्मीर के हर हलचल पर पैनी नजर।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त