देश

शिवसेना सांसद संजय राउत ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, कहा- हम सब सरकार के साथ, घुसकर मारना चाहिए

Pahalgam Terrorist Attack: संजय राउत ने गुरुवार को पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि हमले में पाकिस्तान का अप्रत्यक्ष हाथ था। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद पार्टी सरकार के हर फैसले का स्वागत करती है।

Image

हम सर्वदलीय बैठक में सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णय के साथ हैं- संजय राउत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Pahalgam Terrorist Attack: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने गुरुवार को पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि हमले में पाकिस्तान का अप्रत्यक्ष हाथ था। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद पार्टी सरकार के हर फैसले का स्वागत करती है। राउत ने कहा कि देश पर हमला हुआ है, इतने लोग मारे गए हैं, इस हमले में पाकिस्तान का अप्रत्यक्ष हाथ है क्योंकि जिस तरह से पाकिस्तान में आतंकी कैंप चलते हैं और हमारे देश पर हमले होते हैं। इन फैसलों से भी सख्त फैसले लेने की जरूरत है और विपक्ष में होने के बावजूद हम सरकार के हर फैसले का स्वागत करते हैं।

हम सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णय के साथ- संजय राउत

आज शाम को होने वाली सर्वदलीय बैठक पर बोलते हुए राउत ने कहा कि वह बैठक में सरकार द्वारा लिए जाने वाले हर फैसले का समर्थन करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज सर्वदलीय बैठक है... हम सर्वदलीय बैठक में सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णय के साथ हैं। केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक आज शाम 6 बजे संसद भवन में होगी और इसमें पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे इस बैठक में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसमें 26 लोगों की मौत पर चर्चा होगी। एकांत शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने एक बयान जारी कर श्रीकांत शिंदे की भागीदारी की जानकारी दी और अटूट समर्थन व्यक्त किया। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे आज नई दिल्ली में होने वाली सर्वदलीय बैठक में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। जम्मू-कश्मीर में हाल के घटनाक्रम और मौजूदा राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर, श्रीकांत शिंदे राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और पहलगाम हमले से प्रभावित प्रत्येक नागरिक के लिए अटूट समर्थन पर शिवसेना के दृढ़ रुख से अवगत कराएंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article