Padma Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंगलवार को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'सिविल इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2' में 2026 के लिए 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार पाने वाले 65 लोगों में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन, टेनिस स्टार विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी और गायिका अलका याग्निक, आर माधवन, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज शामिल हैं।
इस समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। झारखंड के नेता शिबू सोरेन को राष्ट्रपति भवन में मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मलयालम पत्रकार पी नारायणन, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश केटी थॉमस को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वरिष्ठ अभिनेता ममूटी, गायिका अलका याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
इन दिग्गजों को पद्म पुरस्कार से किया गया सम्मानित
- टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
- पी. नारायणन को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म विभूषण सम्मानित किया गया।
- जस्टिस (रिटायर्ड) के.टी. थॉमस को पब्लिक अफेयर्स के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
- डॉ. दत्तात्रेयुडू नोरी को मेडिसिन के क्षेत्र में उनके खास योगदान के लिए पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।
- डॉ. एस.के.एम. मैलानंदन को समाज कल्याण, हेल्थकेयर और आध्यात्मिक शिक्षा में उनके काम के लिए पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Padma Awards 2026: ममूटी और अलका याज्ञनिक को मिला पद्म भूषण, आर माधवन हुए पद्म श्री से सम्मानित
- भारतीय प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।
- एक्टर आर माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
- कार्बी लोक गायिका पोखिला लेकथेपी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
- डीप टेक फॉर भारत फाउंडेशन के सह-संस्थापक और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेम्पाती को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
