देश

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 से पहले PM मोदी से मिले रेवंत रेड्डी, पहली बार मेजबानी कर रहा तेलंगाना

Khelo India Youth Games 2026: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। यह मुलाकात तेलंगाना में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 से पहले हुई।

Image

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की (फोटो साभार: @PMOIndia)

Photo : Twitter

Khelo India Youth Games 2026: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। यह मुलाकात तेलंगाना में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 से पहले हुई। इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 22 दिसंबर तक किया जाएगा। इस बार तेलंगाना पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करेगा।

इस मुलाकात के दौरान तेलंगाना सरकार में सिंचाई, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी और खेल मंत्री वाकिटी श्रीहरि भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी बैठक में शामिल हुए।

रेवंत रेड्डी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के मैस्कॉट और लोगो के अनावरण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुलाकात की जानकारी शेयर की। पीएमओ ने बताया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राज्य के मंत्री वाकिटी श्रीहरि और एन. उत्तम कुमार रेड्डी तथा केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 शेड्यूल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 का आयोजन 11 से 22 दिसंबर तक तेलंगाना में हो रहा है। इसमें देशभर के युवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में 27 प्रतिस्पर्धी खेलों के अलावा एक डेमोंस्ट्रेशन स्पोर्ट भी होगा, जिसमें देश भर के युवा एथलीट एक साथ आएंगे।

हैदराबाद के कई खेल परिसरों में 22 पदक स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें बशीरबाग स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम परिसर और गाचीबोवली खेल परिसर प्रमुख हैं। इसके अलावा राज्य के पांच अन्य शहरों में भी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। खम्मम में तीरंदाजी, हनुमाकोंडा में एथलेटिक्स, करीमनगर में जूडो, निज़ामाबाद में टेबल टेनिस और महबूबनगर में कबड्डी इवेंट्स होंगे।

इससे पहले, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 का पूरा शेड्यूल घोषित किया था, जिसमें देशभर में युवा खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने में इस प्लेटफॉर्म की भूमिका पर ज़ोर दिया गया। मांडविया के मुताबिक, इस आयोजन में करीब 6,000 खिलाड़ी और 1,800 सहायक स्टाफ के सदस्य हिस्सा लेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि एशियाई खेलों के बाद होने वाले इस आयोजन में खिलाड़ियों का प्रदर्शन उच्च स्तर का रहेगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article