देश

संसद परिसर में विपक्ष का गृह मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, गतिरोध तोड़ने के लिए राहुल गांधी से मिले रिजिजू

विपक्षी सांसदों ने कथित राम मंदिर चढ़ावा चोरी एवं अन्य मुद्दों को लेकर भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि दिल्ली में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई गृह मंत्री शाह के आदेशों पर हुई। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यालय में मुलाकात की।

Image

संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन।

Opposition Protest: संसद परिसर में विपक्ष ने बुधवार को भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के नेताओं ने संसद के मकर द्वार पर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। विपक्षी नेताओं का यह प्रदर्शन 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए पुलिस के एक्शन के खिलाफ था। इसके अलावा विपक्षी सांसदों ने कथित राम मंदिर चढ़ावा चोरी एवं अन्य मुद्दों को लेकर भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि दिल्ली में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई गृह मंत्री शाह के आदेशों पर हुई।

राहुल गांधी से मिले केंद्रीय मंत्री रिजिजू

इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यालय में मुलाकात की। संसद परिसर में स्थित नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। इस बीच कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, 'विपक्ष की मांग है कि प्रधानमंत्री सदन में आएं और देश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाब दें। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों ही सदन से अनुपस्थित हैं। राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर उनकी जवाबदेही भी दिखाई नहीं दे रही है।'

पैलेट फायरिंग के मामले में जवाब दें गृह मंत्री-नासिर हुसैन

वहीं कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने कहा, 'गृह मंत्री अमित शाह को संसद में आकर जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग और पैलेट फायरिंग के मामले पर बयान देना चाहिए। उन्हें भगवान राम को चढ़ाए गए चंदे की कथित चोरी के मुद्दे पर भी सदन में जवाब देना चाहिए। साथ ही जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर भी बयान देना चाहिए, क्योंकि गृह मंत्री और प्रधानमंत्री दोनों ने वहां के लोगों से राज्य का दर्जा वापस देने का वादा किया था।'

डिंपल ने कहा-हम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाएंगे

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, 'हम पहले भी कह चुके हैं कि जनता की भावनाओं और लोगों की रोजी-रोटी से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। ई20 ईंधन से वाहनों के इंजन को नुकसान हो रहा है और माइलेज पर भी असर पड़ रहा है। इस मामले में सरकार की ओर से कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। यह ऐसा मुद्दा है जो सीधे आम लोगों को प्रभावित करता है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Bengal SIR: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से मांगे ज्यादा ट्रिब्यूनल, हर लोकसभा सीट पर एक ट्रिब्यूनल बनाने का प्रस्ताव

Bengal SIR: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से मांगे ज्यादा ट्रिब्यूनल, हर लोकसभा सीट पर एक ट्रिब्यूनल बनाने का प्रस्ताव

हिंदू समाज पर 'कलंक' है जातिगत भेदभाव, RSS नेता होसबाले बोले- 'कानूनों से नहीं, व्यक्तिगत आचरण बदलने से मिटेगी सामाजिक कुरीति'

हिंदू समाज पर 'कलंक' है जातिगत भेदभाव, RSS नेता होसबाले बोले- 'कानूनों से नहीं, व्यक्तिगत आचरण बदलने से मिटेगी सामाजिक कुरीति'

आज की ताजा खबर, 21 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: डोनाल्ड ट्रंप ने टाला हूती विद्रोहियों पर हमला...ईरान बोला- शर्तें पूरी होने तक न होर्मुज खुलेगा, न अमेरिका से बातचीत, अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी सेना का हमला

आज की ताजा खबर, 21 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: डोनाल्ड ट्रंप ने टाला हूती विद्रोहियों पर हमला...ईरान बोला- शर्तें पूरी होने तक न होर्मुज खुलेगा, न अमेरिका से बातचीत, अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी सेना का हमला

IG Defence का बड़ा कमाल, पोखरण में किया KAL ड्रोन का सफल फ्लाइट टेस्ट, दुश्मनों का बनेगा काल, जानिए रेंज और ताकत

IG Defence का बड़ा कमाल, पोखरण में किया KAL ड्रोन का सफल फ्लाइट टेस्ट, दुश्मनों का बनेगा काल, जानिए रेंज और ताकत

यूपी में 'बाबा' को रोकने के लिए AIMIM से मिलाएं हाथ, चुनाव के बाद रोना मत, ओवैसी का विपक्षी दलों को अल्टीमेटम

यूपी में 'बाबा' को रोकने के लिए AIMIM से मिलाएं हाथ, चुनाव के बाद रोना मत, ओवैसी का विपक्षी दलों को अल्टीमेटम