देश

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद INDI गठबंधन की पहली रैली, दिल्ली में गरजेंगे विपक्षी दलों के ये दिग्गज

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2024, 07:22 PM IST

Delhi: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की रैली होगी। इस रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव समेत आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज शामिल होंगे। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ये विपक्षी गठबंधन की पहली रैली है।

Image

दिल्ली में विपक्षी दलों के गठबंधन की रैली।

Photo : Times Now Digital

Opposition Parties Rally: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूजिव अलायंस (INDIA) की पहली रैली होने जा रही है। रामलीला मैदान में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा आयोजित की जाने वाली ‘महारैली’ में कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस रैली के जरिए विपक्षी गठबंधन एकता का संदेश देने की कोशिश करेंगे।

विपक्ष की रैली में कौन-कौन होगा शामिल?

AAP द्वारा आयोजित इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के कई नेता शामिल होंगे। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता नेता गोपाल राय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पहली रैली!

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में रविवार को रामलीला मैदान में 20,000 से अधिक लोगों की मौजूदगी वाली रैली आयोजित करने के लिए प्रशासन की अनुमति मिल गई है। गोपाल राय का कहना था कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ‘महारैली’ को संबोधित करेंगी या नहीं, इस पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन भी होंगे शामिल

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन, द्रमुक नेता तिरूचि शिवा, नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी रैली में शामिल होंगे। आप नेता ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी रैली में शामिल होंगी। सोरेन फिलहाल जेल में हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article