देश

हम किसी भी खतरे को बेअसर करने के लिए है तैयार... वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने सेना की प्रेस कांफ्रेंस में कही ये अहम बातें

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रेस कांफ्रेंस में तीनों सेनाओं ने कई अहम जानकारियां साझा की। इस दौरान महानिदेशक नौसेना संचालन वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि भारतीय नौसेना खतरों को कम करने या बेअसर करने के लिए निरंतर निगरानी बनाए रख रही है।

Image

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दी अहम जानकारी

Photo : ANI

Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रेस कांफ्रेंस में तीनों सेनाओं ने कई अहम जानकारियां साझा की। इस दौरान महानिदेशक नौसेना संचालन वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि भारतीय नौसेना खतरों को कम करने या बेअसर करने के लिए निरंतर निगरानी बनाए रख रही है । ऑपरेशन सिंदूर पर एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वाइस एडमिरल प्रमोद ने कहा कि भारत के पास एक प्रभावी, स्तरित बेड़ा वायु रक्षा तंत्र है जो सभी खतरों से निपट सकता है। उन्होंने कहा कि हम कई सेंसरों और इनपुटों का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हुए खतरों को बेअसर करने के लिए निरंतर निगरानी बनाए हुए है।

नौसेना एक समग्र नौसैनिक बल के रूप में करती है काम- वाइस एडमिरल प्रमोद

वाइस एडमिरल प्रमोद ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय नौसेना के वाहक युद्ध समूह की उपस्थिति ने यह सुनिश्चित किया कि प्रतिद्वंद्वी को करीब आने का कोई मौका ना मिले। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना एक समग्र नौसैनिक बल के रूप में काम करती है जो वायु, सतह और भूमिगत खतरों से निपट सकती है। वाइस एडमिरल प्रमोद ने कहा कि भारतीय नौसेना की मौजूदगी ने पाकिस्तानी हवाई अभियानों को सीमित रखने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना समुद्र में हमारी इकाइयों के लिए खतरा पैदा करने वाले किसी भी हवाई प्लेटफॉर्म का पता लगाने, उसे पहचानने और उसे बेअसर करने की विश्वसनीय क्षमता रखती है।

अपने संबोधन में महानिदेशक वायु संचालन एयर मार्शल एके भारती ने 7 मई को शुरू किए गए भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का विवरण दिया। एयर मार्शल भारती ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय सशस्त्र बलों की लड़ाई केवल आतंकवादियों और उनके समर्थन नेटवर्क के खिलाफ है, न कि पाकिस्तानी सेना के खिलाफ।सशस्त्र बलों ने एक वीडियो भी दिखाया जिसमें दिखाया गया कि हमलों में पाकिस्तानी हथियारों को किस तरह से नष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने हस्तक्षेप करने का निर्णय लिया और इसलिए उनकी ओर से होने वाली किसी भी क्षति के लिए वे पूरी तरह जिम्मेदार हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article