क्रिकेट

IND vs ZIM 2nd T20 Today Match Timing 25 July 2026: आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20, कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs ZIM 2nd T20 Today Match Timing 25 July 2026: टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपनी पहली टी20 जीत दर्ज कर ली है। जिम्बाब्वे को पहले टी20 मैच में हराकर भारत 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। अब आज (25 जुलाई 2026) बारी है भारत-जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मैच की, यहां जानेंगे ये मुकाबला कितने बजे शुरू होगा।

Image

आज भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच कितने बजे से है

KEY HIGHLIGHTS
  • जिम्बाब्वे बनाम भारत टी20 सीरीज 2026
  • आज भारत-जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच
  • सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

IND vs ZIM 2nd T20I Match Timing Today 25 July 2026: आखिरकार भारतीय टी20 टीम को राहत मिली जब हरारे में मेजबान जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को जीत मिल गई। लगातार दो टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई में भारतीय टीम परेशान हो चुकी थी। अब भारत जीत की पटरी पर है और वो इससे उतरना नहीं चाहेगी जब आज (25 जुलाई, शनिवार) को भारतीय क्रिकेट टीम (सीरीज में 1-0 से आगे) अब सीरीज जीतने के इरादे से खेलने उतरेगी। सिकंदर रजा की टीम के सामने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को रोकने की सबसे बड़ी चुनौती होगी जो अब भारत की नीली जर्सी में भी लय में आ गए हैं और पिछले मैच में 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर टी20 क्रिकेट इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं।

मौजूदा सीरीज में एक मैच हो चुका है जिसे टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को हराकर बढ़त बना ली है। इससे आंकड़ों में भी फेरबदल हो चुके हैं। भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ताजा आंकड़ें देखें तो, इन दोनों टीमों के बीच अब 15 टी20 मैच हो चुके हैं। इन मैचों में भारत ने जिम्बाब्वे को 12 बार हराया है। उधर, जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 3 टी20 जीत के आंकड़े के साथ अटकी हुई है। जिम्बाब्वे में इन भारत और मेजबान टीम के बीच अब तक 13 टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें 10 मैच भारत जीत चुका है।

जिम्बाब्वे और टीम इंडिया के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक कब और कहां खेला जाएगा? (When And Where IND vs ZIM 1st T20 Match Will Be Played)

कौन सा मैच कहां होगा मुकाबला कितने बजे मैच
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20हरारे (हरारे स्पोर्ट्स क्लब)भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे

जिम्बाब्वे और भारत की टी20 टीमें (India and Zimbabwe Full T20 Squads)

जिम्बाब्वे टीम: सिकंदर यादव (कप्तान), ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, ब्राड इवांस, वेसले माधेवेरे, टी मारूमनी, वेलिंगटन मसाकाजा, न्यूमैन एन, मिल्टन शुम्बा, टी सिगा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड एनगारवा, रियान बर्ल और तनाका शिवांगा।

भारतीय टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान ), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा, रवि बिश्नोई, प्रभसिमरन सिंह और रिंकू सिंह।

किन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Indian Players To Watch Out For)

भारत-ज़िम्बाब्वे दूसरे टी20 मैच में सभी की नजरें अधिकतर भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी जो सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे। भारत की तरफ से सबसे पहला नाम युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी का ही आता है जो पिछले मैच में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को रफ्तार देने का काम बखूबी कर चुके हैं। वहीं, उनके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर, पिछले मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने मयंक यादव (Mayank Yadav) और उनका बखूबी साथ देने वाले तेज गेंदबाज प्रिंस यादव (Prince Yadav)। भारतीय टीम जिम्बाब्वे में हालातों का फायदा उठाकर इसी मैच में सीरीज अपने हाथों में करना चाहेगी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article